हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की बरसी से पहले अलगाववादी नेताओं पर कसा शिंकजा
संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) की अध्यक्षता करने वाले सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर और यासीन मलिक ने रविवार को कश्मीर घाटी में बंद का आह्वान किया है.
श्रीनगर. हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की मौत के 8 जुलाई को दो वर्ष पूरे होने पर अलगाववादियों द्वारा आहूत बंद के मद्देनजर यहां दो अलगाववादी नेताओं को हिरासत में लिया गया. हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक को उनके निगीन स्थित आवास में नजरबंद कर दिया गया. जेकेएलएफ के नेता यासीन मलिक को निवारक हिरासत में लिया गया है और पुलिस थाने भेजा गया है.
संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) की अध्यक्षता करने वाले सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर और यासीन मलिक ने रविवार को कश्मीर घाटी में बंद का आह्वान किया है. यह भी पढ़े-जानिए कौन हैं कश्मीर में पाकिस्तानी झंडा फहराने वाली अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी?
वानी 8 जुलाई 2016 को अनंतनाग में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था.
संबंधित खबरें
Brazil President India Visit: ब्राजील के राष्ट्रपति ने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग, भारत को स्थायी सदस्यता देने का किया समर्थन
EPFO का बड़ा तोहफा: अप्रैल 2026 से UPI के जरिए निकाल सकेंगे PF का पैसा, लॉन्च होगा नया मोबाइल ऐप
Maharashtra: भिवंडी कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, मानहानि केस में हर्षवर्धन सपकाल नए जमानतदार
'विदेशी नीति या एकतरफा सरेंडर?': भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम मोदी पर बड़ा हमला
\