IND vs PAK: पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों पर लगेगा देशद्रोह का केस, यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने जारी किया फरमान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने दो टूक कहा है कि पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) की जीत का जश्न (T20 World Cup 2021) मनाने वालों पर देशद्रोह (Sedition (Law)) लगाया जाएगा.

सीएम योगी (Photo Credits ANI)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने दो टूक कहा है कि पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) की जीत का जश्न (T20 World Cup 2021) मनाने वालों पर देशद्रोह (Sedition (Law)) लगाया जाएगा. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने कहा कि जो भी शख्स पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाते हुए पाया गया उसके खिलाफ देशद्रोह की धाराओं के तहत एक्शन लिया जाएगा.

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की जीत के बाद उत्तर प्रदेश में कुछ लोग जीत का जश्न मना रहे थे. इस दौरान पाकिस्तान की जीत जश्न मनाने के आरोप में अब तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और योगी सरकार के आदेश के बाद इन लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

दरअसल, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पाकिस्तान के समर्थन में आए लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. वहीं आगरा में भी तीन कश्मीरी छात्रों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के आरोप में आगरा में तीन, बरेली में तीन और लखनऊ में एक शख्स को गिरफ्तार किया हैं और अब इन लोगों पर देशद्रोह का मामला दर्ज होगा.

फिलहाल राज्य सरकार ने इस मामले में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से रिपोर्ट मांगी है और डीजीपी मुकुल गोयल ने सभी जिलों को सख्त कार्रवाई करने को कहा. जानकारी के मुताबिक आगरा में देश विरोधी नारे लगाने वाले तीन युवकों के खिलाफ आगरा के जगदीशपुरा थाने में आईपीसी की धारा 505(1)बी व 153ए के अलावा आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट