देश

School Assembly News Headlines for 18 September 2025: स्कूल असेंबली के लिए 18 सितंबर की ताजा और महत्वपूर्ण खबरें

18 सितंबर 2025 की असेंबली के लिए हम आपके लिए देश-दुनिया, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी अहम खबरें लेकर आए हैं.

School Assembly News Headlines for 18 September 2025: स्कूल असेंबली के लिए 18 सितंबर की ताजा और महत्वपूर्ण खबरें
School Assembly News | File

School Assembly News Headlines for 18 September 2025: 18 सितंबर 2025 की असेंबली के लिए हम आपके लिए देश-दुनिया, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी अहम खबरें लेकर आए हैं. स्कूल असेंबली में न्यूज रीडिंग करने वाले छात्र इन हेडलाइंस को आत्मविश्वास के साथ पढ़ सकते हैं. यहां हम आपको देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें दे रहे हैं. रोजाना की बड़ी घटनाओं से जुड़ना न केवल आपके सामान्य ज्ञान को मजबूत बनाता है, बल्कि भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मदद करता है. तो आइए, आज की असेंबली की शुरुआत करते हैं 18 सितंबर की मुख्य खबरों के साथ.

राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)

  • पराली जलाई तो हो सकती है जेल, किसानों को सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, पंजाब-हरियाणा सरकार को भी लगाई फटकार.
  • BMW हादसा: आरोपी गगनप्रीत को 27 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
  • PM मोदी की मां का AI वीडियो सोशल मीडिया से हटाएं, पटना हाई कोर्ट ने कांग्रेस को दिया आदेश.
  • दिल्ली में 12 करोड़ की ड्रग्स बरामद, पुलिस ने गिरफ्तार किए 5 तस्कर.
  • पीएम मोदी के जन्मदिन पर अनाउंस हुई उनकी बायोपिक ‘मां वंदे’, उन्नी मुकुंदन निभाएंगे लीड रोल.
  • गोरखपुर में NEET छात्र की हत्या का आरोपी रहीम गिरफ्तार, पुलिस एनकाउंटर के बाद हत्थे चढ़ा.
  • पंजाब समेत सभी बाढ़ पीड़ितों को देंगे PM फसल बीमा योजना का पूरा लाभ, शिवराज सिंह चौहान का ऐलान.
  • जीएसटी सुधारों के कारण वित्त वर्ष 2026 में भारत की जीडीपी 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी: रिपोर्ट.
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)

गाजा शहर पर इजरायल ने ढाया कहर, जमीन पर उतरी सेना.

  • पाकिस्तान में आटे की किल्लत! डेढ़ गुना बढ़ी कीमतें- आपस से लड़ रहा मुल्क.
  • पोप लियो ने गाजा में सीजफायर की अपील की.
  • इजरायल के पीएम नेतन्याहू को ट्रंप ने दो हफ्ते बाद व्हाइट हाउस आने का दिया न्योता.

खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)

  • आईसीसी रैंकिंग : टी20 गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंचे वरुण चक्रवर्ती.
  • एशिया कप: जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगा श्रीलंका, सुपर-4 में पहुंचना अफगानिस्तान का लक्ष्य.
  • 'ऑपरेशन व्हाइट बॉल' के बाद 'जैवलिन' की बारी, नीरज चोपड़ा भी देंगे पाकिस्तान को करारा जवाब.

स्कूल असेंबली में ये खबरें छात्रों को जागरूक और सूचित रखने में मदद करेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2025 09:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).