Sanjay Singh Gets Bail: शराब घोटाला मामले में AAP सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
Sanjay Singh (Photo Credit: ANI)

Sanjay Singh Gets Bail: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. वह दिल्ली शराब नीति से संबंधित घोटाला केस में छह महीने से जेल में थे. सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने संजय सिंह को जमानत देते हुए कहा कि वह राजनीतिक गतिविधियों में भी हिस्सा ले सकेंगे.

सुप्रीम कोर्ट बेंच ने आप सांसद के वकील की दलील पर माना कि संजय सिंह के कब्जे से कोई पैसा बरामद नहीं हुआ और उन पर दो करोड़ रुपये रिश्वत लेने के आरोपों की जांच की जा सकती है.

देखें ट्वीट: