रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले महीने आएंगे भारत, पीएम मोदी के साथ करेंगे वार्ता, करेंगे निवेश
रूस उन देशों में शामिल है, जिसके साथ भारत की सालाना द्विपक्षीय वार्ता होती है. दूसरा देश जापान है. भारत-रूस के बीच द्विपक्षीय संबंध को 2010 में विशेष व विशेषाधिकृत रणनीतिक साझेदारी की ऊंचाई प्रदान की गई.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले महीने 4-5 अक्टूबर को भारत दौरे पर आएंगे. रूसी राष्ट्रपति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सालाना द्विपक्षीय शिखर वार्ता के लिए भारत आ रहे हैं. यह जानकारी शुक्रवार को दी गई. विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 19वीं भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर वार्ता के लिए आधारिक दौरे पर 4-5 अक्टूबर को नई दिल्ली के दौरे पर होंगे. विदेश मंत्रालय ने कहा, "इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री मोदी के साथ आधिकारिक वार्ता करेंगे. वह राष्ट्रपति (रामनाथ कोविंद) से भी मुलाकात करेंगे."
रूस उन देशों में शामिल है, जिसके साथ भारत की सालाना द्विपक्षीय वार्ता होती है. दूसरा देश जापान है. भारत-रूस के बीच द्विपक्षीय संबंध को 2010 में विशेष व विशेषाधिकृत रणनीतिक साझेदारी की ऊंचाई प्रदान की गई.
इसी महीने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भारत-रूस इंटर-गवर्नमेंटल कमीशन ऑन टेक्नीकल इकोनोमिक को-ऑपरेशन (आईआरआईजीसी-टेक) की 23वीं बैठक में हिस्सा लेने के लिए रूस के दौरे पर गई थीं, जिसमें पुतिन के आगामी दौरे की तैयारी की दिशा में कार्य किया गया.
बैठक के दौरान भारत और रूस ने 2025 तक 50 अरब डॉलर का दोतरफा निवेश करने का लक्ष्य निर्धारित किया. भारत और रूस के बीच पिछले साल द्विपक्षीय सालाना शिखर वार्ता एक जून 2017 को मोदी के रूस दौरे के दौरान हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2018 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

