Russia-Ukraine Tension: भारत ने अपने नागरिकों को तत्काल यूक्रेन छोड़ने को कहा, जारी की एडवाइजरी

रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अपने नागरिकों से यूक्रेन छोड़ने का आग्रह किया है. कीव में भारतीय दूतावास ने वर्तमान स्थिति की अनिश्चितताओं को देखते हुए भारतीयों, विशेष रूप से ऐसे छात्रों को, जिनका प्रवास आवश्यक नहीं है, यूक्रेन को अस्थायी रूप से छोड़ने के लिए कहा है.

(Photo Credit : Twitter)

रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव (Russia-Ukraine Tension) के बीच भारत ने अपने नागरिकों से यूक्रेन छोड़ने का आग्रह किया है. कीव में भारतीय दूतावास ने वर्तमान स्थिति की अनिश्चितताओं को देखते हुए भारतीयों, विशेष रूप से ऐसे छात्रों को, जिनका प्रवास आवश्यक नहीं है, यूक्रेन को अस्थायी रूप से छोड़ने के लिए कहा है. हालांकि इस बीच यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित भारतीय दूतावास (Embassy of India) फिलहाल सामान्य रूप से काम काज जारी रखेगा. Russia-Ukraine Tension: रूस और यूक्रेन के बीच जंग का खतरा बढ़ा, लगातार बिगड़ रहे हालात.

इस बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका अपने यूक्रेन दूतावास के संचालन को कीव से पश्चिमी शहर लविवि में स्थानांतरित कर रहा है अमेरिकी अधिकारियों और सहयोगियों ने बार-बार अपने नागरिकों से यूक्रेन को तुरंत छोड़ने का आह्वान किया है, चेतावनी दी है कि इस सप्ताह जैसे ही किसी भी समय रूसी आक्रमण हो सकता है.

जॉर्जिया में अमेरिका के पूर्व राजदूत इयान केली ने कहा, ‘‘आगामी 10 दिन अहम होंगे." आगामी सप्ताह में होने वाले घटनाक्रम यह तय करेंगे कि क्या यह गतिरोध शांतिपूर्ण तरीके से सुलझेगा या यूरोप में युद्ध होगा.

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के नेतृत्व वाले प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि रूस किसी भी समय यूक्रेन पर हमला कर सकता है और अमेरिका की खुफिया जानकारी के अनुसार संभवत: वह बुधवार को हमला करेगा. अमेरिका यूक्रेन की राजधानी कीव से अपने लगभग सभी दूतावास कर्मियों को वापस बुला रहा है.

ऐसा माना जा रहा है कि चीन में शीतकालीन ओलंपिक के समापन तक रूस युद्ध नहीं करेगा और इन खेलों का आयोजन 20 फरवरी को समाप्त हो जाएगा. बहरहाल, अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि आक्रमण इससे पहले हो सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड