News

VIDEO: कानपुर में रोडवेज़ की बस और ट्रक में भिडंत, 2 की मौत, 5 हुए घायल, हॉस्पिटल में किया एडमिट

कानपुर सागर हाईवे पर जहांगीराबाद के पास एक रोडवेज की बस और एक ट्रक में भीषण भिडंत हो गई. जिसमें बस चालक की मौत हो गई, इसके साथ ही एक और की मौत हुई है, तो वही इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है.

VIDEO: कानपुर में रोडवेज़ की बस और ट्रक में भिडंत, 2 की मौत, 5 हुए घायल, हॉस्पिटल में किया एडमिट
Credit-(Twitter-X)

कानपुर, उत्तर प्रदेश: कानपुर सागर हाईवे पर जहांगीराबाद के पास एक रोडवेज की बस और एक ट्रक में भीषण भिडंत हो गई. जिसमें बस चालक की मौत हो गई, इसके साथ ही और एक की मौत हुई है, तो वही इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. बताया जा रहा है की ये हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है. सड़क पर घने के कोहरे के कारण बहुत कम दिखाई दे रहा था.

जिसके कारण ये हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक़ सुबह में राठ डेपो से बस सवारियां लेकर कानपुर से हमीरपुर जा रही थी. सुबह कोहरा होने की वजह से कानपुर सागर हाईवे पर विजिबिलिटी कम थी. जिसके कारण बस की जहांगीराबाद गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक के साथ टक्कर हो गई. इस हादसे में हमीरपुर जिले के धौहाल बुजुर्ग सरीला जलालपुर के रहनेवाले ड्राइवर प्रवीन कुमार की मौत हो गई. जबकि ट्रक चालक केबिन में फंस गया. ये भी पढ़े:Kanpur Accident: कानपुर-इटावा एलिवेटेड हाईवे पर भीषण हादसा, डंपर और कार की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत (Watch Video)

कानपुर सागर हाईवे पर भीषण हादसा 

इस एक्सीडेंट की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से चालक को केबिन के बाहर निकाला और उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया. बताया जा रहा है की उसकी हालत काफी नाजुक है. इस हादसे के बाद काफी देर तक सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया था. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @medineshsharma नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2024 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).