News

Hardoi Road Accident: पिकअप का टायर फटने से प्राइवेट बस से जा टकराई गाड़ी, 1 दर्जन परीक्षार्थी हुए घायल, लखनऊ हरदोई हाईवे में हुआ हादसा (Watch Video)

लखनऊ हरदोई हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें एक पिकअप वाहन का टायर फट गया. जिसके कारण ये वाहन एक दुसरे प्राइवेट बस से टकरा गया. इस हादसे में 1 दर्जन परीक्षार्थी घायल हो गए.

Hardoi Road Accident: पिकअप का टायर फटने से प्राइवेट बस से जा टकराई गाड़ी, 1 दर्जन परीक्षार्थी हुए घायल, लखनऊ हरदोई हाईवे में हुआ हादसा (Watch Video)
Credit-(X,@WeUttarPradesh)

हरदोई, उत्तर प्रदेश: लखनऊ हरदोई हाईवे पर एक  भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें एक पिकअप वाहन का टायर फट गया. जिसके कारण ये वाहन एक दुसरे प्राइवेट बस से टकरा गया. इस हादसे में 1 दर्जन परीक्षार्थी घायल हो गए. बताया जा रहा है कि इस बस में 1 दर्जन परीक्षार्थी सवार थे. ये हादसा कछौना थाना क्षेत्र के रैसो के पास हुआ. इस हादसे के बाद बस और पिकअप दोनों सड़क पर पलटी हो गए. जिसके कारण सड़क पर पूरा सामान बिखर गया. यातायात भी कई देर तक जाम रहा.

हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर इनकी मदद की और इन्हें गाड़ी से बाहर निकाला. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया.ये भी पढ़े:Hardoi Accident: यूपी के हरदोई में ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर, 10 लोगों की दर्दनाक मौत; मृतकों में 3 बच्चे और 6 महिलाएं शामिल (Watch Video)

हरदोई में एक्सीडेंट 

हादसे के बाद पलटे दोनों वाहन

इस घटना में पिकअप का टायर फटने की वजह से पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बस से टकरा गया. जिसके कारण दोनों वाहन पलटी हो गए. बस में परीक्षार्थी सवार थे.

हादसे में जनहानि की खबर नहीं

इस गंभीर हादसे में बताया जा रहा कि 1 दर्जन परीक्षार्थी घायल हो चुके है. सभी को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचाया. गनीमत है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2025 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).