रितेश देशमुख का कर्ज माफी पर मधु किश्वर को जवाब, कहा- गुमराह न हो
रितेश देशमुख ने अपने लग रहे 4 करोड़ से अधिक के लोन माफी के आरोप पर चुप्पी तोड़ते हुए इस गलत खबर बताया है और साथ ही अपील की है कि गुमराह न हो.
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और उनके MLA भाई अमित देशमुख (Amit Deshmukh) पर मानवाधिकार संगठन मानुषी की संस्थापक और प्रोफेसर मधु पूर्णिमा किश्वर ने गंभीर आरोप लगाया है. मधु किश्वर ने एक डॉक्यूमेंट की फोटो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने गलत तरीके से 4 करोड़ 70 लाख रुपए का लोन माफ कराया है. जिसके बाद अब अभिनेता रितेश देशमुख ने भी मधु पूर्णिमा किश्वर के ट्विटर पर उन्हें जवाब देते हुए इसे फर्जी करार दिया हैं.
आपको बता दें कि मधु किश्वर ने एक पेपर की फोटो शेयर की है, जिसमें ये दावा किया गया है कि दिवगंत नेता विलासराव देशमुख के दोनों बेटे रितेश और अमित देशमुख ने 4 करोड़ 70 लाख से अधिक की रकम किसानों की कर्ज माफी स्कीम से खुद के लिए माफ कराई है. जिसके बाद अभिनेता रितेश देशमुख ने भी ट्वीट करते हुए जवाब दिया है कि मधु किश्वर जी आपने जो सर्कुलेट हो रहे पेपर से दावा किया है वो गलत इरादे से फैलाया जा रहा है. ना तो मैं और ना ही मेरे भाई ने ऐसा कोई लोन लिया है जो इस पेपर में है. तो फिर लोन माफी का सवाल ही नहीं उठता. कृपया गुमराह ना हो. शुक्रिया.
Dear @madhukishwar Ji, The said paper in circulation is with malafide motive. Neither me nor my brother @AmitV_Deshmukh have availed any loan as mentioned in the paper posted by you. Hence, there is no question of any loan waiver whatsoever. Please don’t be misled. Thank you. https://t.co/yCfxNt2ZRm
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) December 3, 2019
वर्कफ्रंट की बात करे तो हाल ही में रिलीज हुई रितेश देशमुख की फिल्म मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया. जबकि वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया संग रिलीज हुई फिल्म मरजावां में बौने डॉन के रूप में नजर आए रितेश के काम को लोगों ने काफी पसंद किया. दर्शकों ने इस फिल्म में रितेश को ही USP माना.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2019 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

