देश

गणतंत्र दिवस से पहले राजधानी में सुरक्षा के इंतजाम चाक-चौबंद, शुक्रवार रात 10 बजे से ही सील हो जाएंगी दिल्ली की सीमाएं

गणतंत्र दिवस को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं. शुक्रवार रात 10 बजे से ही राजधानी के सभी बॉर्डर सील कर दिए जाएंगे. परेड में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए यह तमाम इंतजाम किए गए हैं.

गणतंत्र दिवस से पहले राजधानी में सुरक्षा के इंतजाम चाक-चौबंद, शुक्रवार रात 10 बजे से ही सील हो जाएंगी दिल्ली की सीमाएं
राजधानी के कई मार्ग बंद (Photo Credit- Flickr)

गणतंत्र दिवस को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं. शुक्रवार रात 10 बजे से ही राजधानी के सभी बॉर्डर सील कर दिए जाएंगे. परेड में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए यह तमाम इंतजाम किए गए हैं. परेड विजय चौक, राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग और लाल किला चौक होते हुए लाल किला मैदान पहुंचेगी. गणतंत्र दिवस की परेड 26 जनवरी को सुबह 9.50 बजे शुरू हो जाएगी, जबकि परेड से संबंधित कार्यक्रम इंडिया गेट पर सुबह 9 बजे शुरू हो जाएंगे. शुक्रवार रात 10 बजे से किसी भी कमर्शियल वाहन को 26 जनवरी की दोपहर तक दिल्ली में एंट्री नहीं दी जाएगी.

दिल्ली पुलिस के अनुसार कौटिल्या मार्ग, केए मार्ग, क्यू पाइंट हनुमान रोड, एसबी मार्ग, मथुरा रोड, भगवानदास रोड, फिरोजशाह रोड गोलचक्कर, विंडसर प्लेस गोलचक्कर, अशोका रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, मदर क्रेसेंट मार्ग व सरदार पेटल मार्ग आने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी. इन मार्गों पर केवल लेबल लगे वाहनों को आने-जाने की इजाजत होगी. इसके अलावा इन मार्गों पर स्थानीय लोगों को भी पहचान-पत्र के साथ आने-जाने की अनुमति मिलेगी. यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस 2019: परेड को लेकर दिल्ली के कई रास्ते रहेंगे बंद, प्लान बनाकर ही घर से निकलें

इन मार्गों के अलावा टी पाइंट साउथ एवेन्यू/त्यागराज मार्ग, के. कामराज मार्ग, सुनहेरी मस्जिद मौलाना आजाद रोड, मान सिंह रोड गोलचक्कर, मान सिंह रोड से सी-हैक्सागॉन तक अकबर रोड, जसवंत सिंह रोड गोलचक्कर से अशोक रोड, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद रोड, रेड क्रॉस रोड, संसद मार्ग, इम्तियाज खान रोड, रकाबगंज रोड, पंडित पंत मार्ग, टी पाइंट चर्च रोड/नॉर्थ एवेन्यू तक चर्च रोड पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.

इंडिया गेट पर प्रवेश बंद

राजपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट के बीच शुक्रवार शाम 6 बजे से ही ट्रैफिक का प्रवेश बंद रहेगा. रात 11 बजे से लोग रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड से भी राजपथ को क्रॉस करके आगे नहीं जा सकेंगे. इंडिया गेट को भी रात 2 बजे से ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया जाएगा. तिलक मार्ग, डब्ल्यू पॉइंट, आईटीओ, बहादुरशाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट, दरियागंज और नेताजी सुभाष मार्ग पर छत्ता रेल तक के रूट पर भी शनिवार सुबह 10 बजे से ट्रैफिक की एंट्री रोक दी जाएगी.

इसके अलावा परेड के समय को देखते हुए डी दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, आरसी अग्रवाल चौक, दिल्ली गेट से वाहनों की क्रॉसिंग हो सकती है. रात दो बजे से लेकर 26 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे तक नई दिल्ली व मध्य दिल्ली के कई मार्गों को डाइवर्ट किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2019 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).