देश

गणतंत्र दिवस 2019: परेड को लेकर दिल्ली के कई रास्ते रहेंगे बंद, प्लान बनाकर ही घर से निकलें

अधिकारी ने बताया कि परेड के सुचारू संचालन के लिए 25 जनवरी को शाम छह बजे से अगले दिन परेड समाप्त होने तक विजय चौक से इंडिया गेट की ओर राजमार्ग पर यातायात की अनुमति नहीं होगी.

गणतंत्र दिवस 2019: परेड को लेकर दिल्ली के कई रास्ते रहेंगे बंद, प्लान बनाकर ही घर से निकलें
गणतंत्र दिवस (Photo Credits: PTI)

गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) के मद्देनजर दिल्ली (Delhi) के विजय चौक और लाल किला मैदान के बीच के कई महत्वपूर्ण मागों पर यातायात (Traffic) व्यवस्था में बदलाव किया गया है. इन्हीं बदलावों के तहत कई मार्ग सामान्य यातायात के लिए बंद रहेंगे. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देने के साथ ही यात्रियों को यातायात परामर्श के अनुसार ही योजना बनाकर घरों से निकलने की सलाह दी है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) द्वारा जारी एक परामर्श के मुताबिक, गणतंत्र दिवस परेड सुबह 9.50 बजे विजय चौक से शुरू होगी और राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुये किला किला मैदान की ओर जाएगी.

संयुक्त पुलिस (यातायात) आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि इंडिया गेट पर सुबह नौ बजे से कार्यक्रम शुरू हो जाएगा. अधिकारी ने बताया कि परेड के सुचारू संचालन के लिए 25 जनवरी को शाम छह बजे से अगले दिन परेड समाप्त होने तक विजय चौक से इंडिया गेट की ओर राजमार्ग पर यातायात की अनुमति नहीं होगी. कुमार ने बताया कि रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर 25 जनवरी रात 11 बजे से परेड समाप्त होने तक आरपार यातायात की अनुमति नहीं होगी. 'सी'-हेक्सेगन-इंडिया गेट पर 26 जनवरी तड़के दो बजे से परेड के तिलक मार्ग पार करने तक यातायात बंद कर रहेगा. 26 जनवरी को सुबह दस बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों तरफ से यातायात को अनुमति नहीं दी जाएगी. यह भी पढे़ं- लोकसभा चुनाव 2019: बहुमत हासिल नहीं कर पाएगी एनडीए, यूपीए रहेगी 170 के नीचे- सर्वे

उन्होंने कहा कि यात्रियों को इस परामर्श के हिसाब से पूर्व में अपनी यात्रा योजना बनाने और साथ ही तड़के दो बजे से दोपहर 12.30 तक परेड के मार्ग से बचने की सलाह दी जाती है. पुलिस ने बताया कि बसों का परिचालन पार्क स्ट्रीट/उद्यान मार्ग, आराम बाग रोड(पहाड़गंज), कमला मार्केट, दिल्ली सचिवालय (आईजी स्टेडियम) प्रगति मैदान (भैरों मार्ग), हनुमान मंदिर (यमुना बाजार), मोरी गेट, तीस हजारी, कश्मीरी गेट आईएसबीटी और सराय काले खान आईएसबीटी तक सीमित रखा गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2019 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).