Renukaswami Murder Case: फैन की हत्या मामले में जमानत पर बाहर दर्शन ने कोर्ट से मांगी विदेश जाने की इजाजत
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार दर्शन पर उनके एक फैन की हत्या में शामिल होने का आरोप है. इस मामले में फिलहाल दर्शन सशर्त जमानत पर बाहर हैं. सशर्त जमानत के तहत कुछ नियमों का पालन करना होता है, जैसे कि कोर्ट की इजाजत के बिना विदेश नहीं जाना. अब दर्शन ने बेंगलुरु की एक निचली अदालत में याचिका दायर की है. उन्होंने अदालत से विदेश यात्रा की इजाजत मांगी है.
बेंगलुरु, 28 मई : कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार दर्शन पर उनके एक फैन की हत्या में शामिल होने का आरोप है. इस मामले में फिलहाल दर्शन सशर्त जमानत पर बाहर हैं. सशर्त जमानत के तहत कुछ नियमों का पालन करना होता है, जैसे कि कोर्ट की इजाजत के बिना विदेश नहीं जाना. अब दर्शन ने बेंगलुरु की एक निचली अदालत में याचिका दायर की है. उन्होंने अदालत से विदेश यात्रा की इजाजत मांगी है.
दर्शन ने अपनी याचिका सीआरपीसी की धारा 439(1)(बी) के तहत दायर की है. इस धारा के तहत, अगर किसी को जमानत मिलती है तो वह कुछ शर्तों में बदलाव या छूट के लिए कोर्ट से इजाजत मांग सकता है. दर्शन ने 1 जून से 25 जून तक दुबई और यूरोप जाने की अनुमति मांगी है. यह भी पढ़ें : तेदेपा ने ‘महानाडु’ में अपने संस्थापक एनटीआर को 102वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी
दर्शन की इस याचिका का सरकार की तरफ से केस लड़ रहे वकील ने विरोध किया. सरकारी वकील ने कोर्ट से कहा कि अगर दर्शन विदेश जाते हैं, तो उनके वापस लौटने की कोई गारंटी नहीं है. दर्शन की याचिका पर आज दिन के अंत तक कोर्ट का फैसला आने की उम्मीद है. सूत्रों के मुताबिक, जमानत मिलने के बाद वह अपनी आने वाली फिल्म 'डेविल' की शूटिंग में व्यस्त हैं.
बता दें कि कोर्ट ने पहले उनके बेंगलुरु से बाहर जाने पर रोक लगाई थी, लेकिन बाद में उन्हें बाहर जाने की मंजूरी दे दी थी. अब दर्शन विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं. 11 जून 2024 को दर्शन, उनकी साथी पवित्रा और 15 अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इन सब पर आरोप है कि उन्होंने चित्रदुर्ग के रहने वाले रेणुकास्वामी नाम के एक फैन को अगवा किया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. ऐसा कहा जा रहा है कि रेणुकास्वामी ने पवित्रा को आपत्तिजनक और गंदे मैसेज भेजे थे. वह शादीशुदा होने के बावजूद दर्शन के साथ संबंध बनाए रखने को लेकर नाराज था.
दर्शन के एक करीबी के मुताबिक, पवित्रा और दर्शन की पत्नी विजयलक्ष्मी के बीच भी गहनों और लग्जरी कारों को लेकर होड़ मची रहती थी. दोनों के बीच सोशल मीडिया पर झगड़ा भी होता था. इन झगड़ों की वजह से दर्शन के फैंस दो ग्रुप में बंट गए. पुलिस के अनुसार, रेणुकास्वामी दर्शन की पत्नी विजयलक्ष्मी का समर्थन करता था, उसने पवित्रा की आलोचना की थी. यही बात अंत में रेणुकास्वामी की बेरहमी से हत्या का कारण बनी. कर्नाटक पुलिस ने दर्शन और अन्य लोगों को दी गई जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2025 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

