देश

अभिनेता दर्शन की पत्नी विजयलक्ष्मी संभालेंगी एक्टर का सोशल मीडिया, पोस्ट के जरिए दी जानकारी

कन्नड़ सिनेमा के जाने माने अभिनेता दर्शन फैन रेणुकास्वामी मर्डर केस में आरोपी हैं और फिलहाल जेल में हैं. कुछ प्रशंसक जो उन्हें भगवान की तरह अब भी पूजते हैं उनके जीवन की हर छोटी बड़ी घटनाओं से बाखबर रहना चाहते हैं.

अभिनेता दर्शन की पत्नी विजयलक्ष्मी संभालेंगी एक्टर का सोशल मीडिया, पोस्ट के जरिए दी जानकारी
दर्शन थुगुदीपा की जमानत रद्द (Photo : X)

नई दिल्ली, 17 अगस्त : कन्नड़ सिनेमा के जाने माने अभिनेता दर्शन फैन रेणुकास्वामी मर्डर केस में आरोपी हैं और फिलहाल जेल में हैं. कुछ प्रशंसक जो उन्हें भगवान की तरह अब भी पूजते हैं उनके जीवन की हर छोटी बड़ी घटनाओं से बाखबर रहना चाहते हैं. यही वजह है कि उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐलान किया है कि पति की गैर मौजूदगी में वो उनका अकाउंट संभालेंगी.

दरअसल, कुछ समय पहले दर्शन थुगुदीपा को रेणुकास्वामी मर्डर मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने जमानत दी थी, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इस जमानत को रद्द कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश में कई खामियां पाईं और कहा कि जमानत देने की प्रक्रिया में कई गलतियां हुई हैं. इसके बाद दर्शन को जेल जाना पड़ा. इस बीच, उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी ने एक अहम जिम्मेदारी लेते हुए अभिनेता के सोशल मीडिया अकाउंट को संभालने का फैसला लिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में दर्शन की फोटो साझा की और बताया कि जब तक दर्शन खुद फैंस से जुड़ नहीं पाते, तब तक वह उनके लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगी. यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi: ‘लोकसभा इलेक्शन के बाद चुनाव आयोग ने जादू से महाराष्ट्र में 1 करोड़ नए वोटर पैदा किए, बिहार में राहुल गांधी ने मंच से साधा निशाना; VIDEO

विजयलक्ष्मी ने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका प्यार, प्रार्थनाएं और धैर्य दर्शन और उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी ताकत है. उन्होंने सभी से अपील की कि वे इस एकता और सकारात्मकता को बनाए रखें. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''आपका ये चहेता स्टार हर एक को अपने दिल में संजोए हुए है. जब तक वह आपसे सीधे जुड़कर अपने दिल की बातें साझा नहीं कर पाते, तब तक मैं उनके सोशल मीडिया अकाउंट को संभालूंगी और उनकी ओर से सभी अपडेट्स और फिल्मों से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती रहूंगी.''

उन्होंने आगे लिखा, ''आपका जो प्यार, आपकी दुआएं और आपका धैर्य लगातार उन्हें और हमारे पूरे परिवार को अपार शक्ति प्रदान कर रहा है. आइए हम इस एकता और सकारात्मकता को बनाए रखें; वह जल्द ही उसी प्यार और जोश के साथ वापस आएंगे, जिसे आप हमेशा से जानते और महसूस करते आए हैं. आपके प्रेम और आभार के साथ, विजयलक्ष्मी दर्शन.''

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2025 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).