एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तेदेपा ने ‘महानाडु’ में अपने संस्थापक एनटीआर को 102वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने ‘महानाडु’ (वार्षिक सम्मेलन) के दूसरे दिन बुधवार को अपने संस्थापक एन टी रामा राव (एनटीआर) को उनकी 102वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

देश की खबरें | तेदेपा ने ‘महानाडु’ में अपने संस्थापक एनटीआर को 102वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

कडप्पा (आंध्र प्रदेश), 28 मई तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने ‘महानाडु’ (वार्षिक सम्मेलन) के दूसरे दिन बुधवार को अपने संस्थापक एन टी रामा राव (एनटीआर) को उनकी 102वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

तेदेपा प्रमुख एवं मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने महानाडु सम्मेलन के मंच पर एनटीआर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ पार्टी के कई नेता भी मौजूद थे।

एनटीआर को एक उत्कृष्ट समाज सुधारक बताते हुए नायडू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘मैं अन्ना (भाई) एनटीआर को उनकी 102वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने दुनिया को तेलुगु लोगों के स्वाभिमान से परिचित कराया और कल्याण के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त किया।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी अन्य लक्ष्यों के साथ ही समतावादी समाज के लिए एनटीआर के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में काम कर रही है।

बाद में, सम्मेलन को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि एनटीआर पूरे तेलुगु समुदाय द्वारा पूजे जाने वाले ‘‘एकमात्र’’ नेता हैं और उनकी जयंती को पूरी दुनिया में एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

नायडू ने कहा कि इतिहास में ऐसा कोई भी उदाहरण नहीं है जिसमें कोई व्यक्ति दो-दो क्षेत्रों (सिनेमा और राजनीति) में महारथी हो। उन्होंने कहा कि एनटीआर तेलुगु सिनेमा के इतिहास में बड़े सितारे के तौर पर उभरे जिन्होंने 33 वर्षों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया।

उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति में 13 परिवर्तनकारी वर्षों में एनटीआर ने एक ऐसी विरासत बनाई जो किसी के पास नहीं थी। वे गरीबों के लिए एक गारंटी, किसानों के मित्र और बेजुबानों की आवाज थे।’’

तेदेपा प्रमुख ने कहा कि एनटीआर ने कल्याण, विकास और सुशासन में निहित एक नयी राजनीतिक शुरू की।

नायडू ने कहा कि महानाडु के दौरान उनकी जयंती मनाते हुए, हम उनके आदर्शों और दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2025 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).