Maharashtra: 7 अक्टूबर से खुलेंगे शिरडी, मुंबा देवी मंदिर सहित सभी धार्मिक स्थल, कोरोना नियमों का पालन अनिवार्य

कोरोना में आई गिरावट को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. महाराष्ट्र में 7 अक्टूबर से मंदिरों को खोल दिया जाएगा. इसके साथ ही लोग 7 अक्टूबर से शिरडी मंदिर, मुंबा देवी मंदिर में दर्शन करने जा सकेंगे.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: Wikimedia Commons)

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (COVID-19) के मामले कम होने लगे हैं. कोरोना संक्रमण का ग्राफ नीचे जाने के बाद राज्य में कई तरह की पाबंदियों में छूट दी जा चुकी है. हालांकि ठाकरे सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों खोलने की इजाजत नहीं दी गई थी. ऐसे में धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग लगातार तेज हो रही थी. कोरोना में आई गिरावट को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. महाराष्ट्र में 7 अक्टूबर से मंदिरों को खोल दिया जाएगा. इसके साथ ही लोग 7 अक्टूबर से शिरडी मंदिर, मुंबा देवी मंदिर में दर्शन करने जा सकेंगे. Maharashtra School Reopen: महाराष्ट्र सरकार का ऐलान- ग्रामीण और शहरी इलाकों में इन कक्षाओं के लिए 4 अक्टूबर से खुलेंगे स्कूल.

महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की कि राज्य में सभी धार्मिक स्थल सात अक्टूबर से कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन के साथ खुलेंगे. महामारी की दूसरी लहर के समाप्त होने के संकेत के बीच यह कदम उठाया गया है.

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यह घोषणा करते हुए लोगों से अपील की कि सुरक्षा में लापरवाही नहीं करें और महामारी के संभावित तीसरी लहर को देखते हुए कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार अपनाएं. उन्होंने कहा, "राज्य में सभी धार्मिक स्थल 7 अक्टूबर से खुलेंगे. महाराष्ट्र सरकार ने तीसरी लहर की तैयारी की है लेकिन एहतियात बरतते हुए राज्य सरकार विभिन्न गतिविधियों में छूट दे रही है."

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं लेकिन कोरोना वायरस का खतरा बना हुआ है. उन्होंने कहा, "कोविड-19 के रोजाना मामलों में भले ही कमी आ रही है लेकिन हर किसी को सावधानी बरतनी चाहिए और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए."

ठाकरे ने कहा, "धार्मिक स्थल खुलने जा रहे हैं, लोगों को मास्क लगाने और हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए. इस तरह के उपायों को सुनिश्चित करने के लिए धर्मस्थलों का प्रबंधन जिम्मेदार होगा."

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CR Ticketless Commuters Penalty: सेंट्रल रेलवे की बड़ी कार्रवाई, मुंबई में बिना टिकट 9,509 यात्रियों से एक दिन में वसूला ₹71.38 लाख का जुर्माना