Maharashtra: 7 अक्टूबर से खुलेंगे शिरडी, मुंबा देवी मंदिर सहित सभी धार्मिक स्थल, कोरोना नियमों का पालन अनिवार्य
कोरोना में आई गिरावट को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. महाराष्ट्र में 7 अक्टूबर से मंदिरों को खोल दिया जाएगा. इसके साथ ही लोग 7 अक्टूबर से शिरडी मंदिर, मुंबा देवी मंदिर में दर्शन करने जा सकेंगे.
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (COVID-19) के मामले कम होने लगे हैं. कोरोना संक्रमण का ग्राफ नीचे जाने के बाद राज्य में कई तरह की पाबंदियों में छूट दी जा चुकी है. हालांकि ठाकरे सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों खोलने की इजाजत नहीं दी गई थी. ऐसे में धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग लगातार तेज हो रही थी. कोरोना में आई गिरावट को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. महाराष्ट्र में 7 अक्टूबर से मंदिरों को खोल दिया जाएगा. इसके साथ ही लोग 7 अक्टूबर से शिरडी मंदिर, मुंबा देवी मंदिर में दर्शन करने जा सकेंगे. Maharashtra School Reopen: महाराष्ट्र सरकार का ऐलान- ग्रामीण और शहरी इलाकों में इन कक्षाओं के लिए 4 अक्टूबर से खुलेंगे स्कूल.
महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की कि राज्य में सभी धार्मिक स्थल सात अक्टूबर से कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन के साथ खुलेंगे. महामारी की दूसरी लहर के समाप्त होने के संकेत के बीच यह कदम उठाया गया है.
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यह घोषणा करते हुए लोगों से अपील की कि सुरक्षा में लापरवाही नहीं करें और महामारी के संभावित तीसरी लहर को देखते हुए कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार अपनाएं. उन्होंने कहा, "राज्य में सभी धार्मिक स्थल 7 अक्टूबर से खुलेंगे. महाराष्ट्र सरकार ने तीसरी लहर की तैयारी की है लेकिन एहतियात बरतते हुए राज्य सरकार विभिन्न गतिविधियों में छूट दे रही है."
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं लेकिन कोरोना वायरस का खतरा बना हुआ है. उन्होंने कहा, "कोविड-19 के रोजाना मामलों में भले ही कमी आ रही है लेकिन हर किसी को सावधानी बरतनी चाहिए और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए."
ठाकरे ने कहा, "धार्मिक स्थल खुलने जा रहे हैं, लोगों को मास्क लगाने और हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए. इस तरह के उपायों को सुनिश्चित करने के लिए धर्मस्थलों का प्रबंधन जिम्मेदार होगा."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2021 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

