Himachal Pradesh Shocker: मंडी में नेपाल की रहने वाली 16 वर्षीय रेप पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मंडी (Mandi) में नेपाली मूल की 16 वर्षीय नाबालिग रेप (Rape) पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया है. नाबालिग के परिजनों ने नेपाली मूल के ही एक युवक दुष्कर्म का आरोप लगाया है.
हिमाचल प्रदेश,17 जनवरी: हिमाचल (Himachal Pradesh) के मंडी (Mandi) जिले में नेपाली मूल की 16 वर्षीय नाबालिग रेप पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया Rape Victim Gave Birth to a Child) है. नाबालिग के परिजनों ने नेपाली मूल के ही एक युवक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस (Police) ने पोस्को एक्ट की धारा 4 और 6 व आईपीसी की धारा 376 (2) (N) के तहत केस दर्ज कर लिया है. Rajasthan Shocker: पिता ने रिश्ते को किया शर्मसार, शराब के नशे में धूत होने पर नाबालिग बेटी को डरा धमकाकर करता था दुष्कर्म
नाबालिग के परिजनों ने बताया कि वह पिछले एक डेढ़ साल से रिवालसर में रहते थे. इस दौरान अप्रैल 2021 में सुमित कुमार वहां पर आया और उनके साथ काम करने लगा. वह उनके क्वार्टर में भी रहने लगा. पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि सुमित कुमार ने बहला-फुसलाकर उनकी बेटी का शारीरिक रूप से शोषण किया और परिजनों को इसकी जानकारी देने पर उसे मारने की धमकी दी थी.
14 जनवरी को रेप पीड़िता ने मेडिकल कॉलेज नेरचौक में एक नवजात बच्चे को जन्म दिया. जिसके बाद उसने परिजनों को पूरी आपबीती बताई. परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ के दर्ज कर जांच की जा रही. नेपाली मूल के युवक की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है. दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.
राजस्थान में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला आया सामने
राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) में पिता-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. लसाड़िया थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय बेटी (Minor Daughter) ने अपने पिता (Father) पर बलात्कार (Rape) करने का आरोप लगाया है. नाबालिग के आरोपों के मुताबिक उसका पिता शराब के नशे में पिछले एक साल से उसके साथ रेप कर रहा था. इस घटना की जानकारी बेटी ने 3 दिन पहले अपनी मां (Mother) को दी. पीड़िता की मां ने बेटी के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. लसाडिया पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाप रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2022 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

