देश

Rajasthan Shocker: पिता ने रिश्ते को किया शर्मसार, शराब के नशे में धूत होने पर नाबालिग बेटी को डरा धमकाकर करता था दुष्कर्म

3 दिन पहले पीड़िता को अचानक पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उसने अपनी मां को पिता के काले करतूतों की जानकारी दी.

Rajasthan Shocker: पिता ने रिश्ते को किया शर्मसार, शराब के नशे में धूत होने पर नाबालिग बेटी को डरा धमकाकर करता था दुष्कर्म
Representational Image (Photo Credit : PTI)

उदयपुर, 16 जनवरी: राजस्थान (Rajasthan) में उदयपुर (Udaipur) में पिता-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. लसाड़िया थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय बेटी (Minor Daughter) ने अपने पिता (Father) पर बलात्कार (Rape) करने का आरोप लगाया है. होटल में 23 वर्षीय महिला के साथ 3 लोगों ने किया गैंगरेप, आरोपी ब्लॉक प्रमुख गिरफ्तार

नाबालिग के आरोपों के मुताबिक उसका पिता शराब के नशे में पिछले एक साल से उसके साथ रेप कर रहा था. इस घटना की जानकारी बेटी ने 3 दिन पहले अपनी मां (Mother) को दी. पीड़िता की मां ने बेटी के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. लसाडिया पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाप रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है.

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी के साथ उसका पिता पिछले एक साल से बार-बार दुष्कर्म कर रहा था. मां के मुताबिक जब भी उसकी बेटी घर पर अकेली रहती, उसका पिता शराब पीता और फिर नशे में बेटी के साथ रेप करता. पीड़िता ने बताया कि उसने कई बार अपनी मां को घटना की जानकारी देने की कोशिश की, लेकिन उसके पिता ने उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद नाबालिग धमकी के डर से एक साल तक खामोश रही. 3 दिन पहले पीड़िता को अचानक पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उसने अपनी मां को पिता के काले करतूतों की जानकारी दी.

आरोपी पिता को केस दर्ज होने की जानकारी मिली, जिसके बाद वह अपने घर फरार हो गया. आरोपी पिता की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं. आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

राजस्थान में रेप और गैंगरेप के मामले थमने का होने का नाम नहीं ले रहे हैं. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau) के मुताबिक राजस्थान में वर्ष 2020 में रेप के 5310 मामले दर्ज हुए थे. ये देश में सबसे ज्यादा हैं. वहीं वर्ष 2019 में रेप के 5997 मामले दर्ज हुए थे.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2022 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).