देश

UP Shocker: होटल में 23 वर्षीय महिला के साथ 3 लोगों ने किया गैंगरेप, आरोपी ब्लॉक प्रमुख गिरफ्तार

रविवार को लाल सिंह ने महिला को आगरा (Agra) के एक होटल (Hotel) में बुलाया, जहां तीनों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप (Gangrape) किया. महिला बुलंदशहर (Bulandshahr) की रहने वाली है.

UP Shocker: होटल में 23 वर्षीय महिला के साथ 3 लोगों ने किया गैंगरेप, आरोपी ब्लॉक प्रमुख गिरफ्तार
प्रत्कात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

आगरा, 11 जनवरी : उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस ने सोमवार को गैंगरेप के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि आगरा (Agra) एक होटल (Hotel Room) में 23 वर्षीय एक महिला (Woman) के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार (Gangrape) किया. Lucknow: होटल में 'एस्कॉर्ट सर्विस' के लिए मांगी लड़की, मना किया तो 4 युवकों ने महिला मैनेजर के साथ की शर्मनाक हरकत

पीड़ित महिला बुलंदशहर (Bulandshahr) जिले के खुर्जा इलाके की रहने वाली है. पीड़ित को कथित तौर पर एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह बताया. उसने उससे दोस्ती करने पर जोर दिया. मुख्य आरोपी ने बलात्कार पीड़िता को आशा कार्यकर्ता के रूप में नौकरी देने का भी आश्वासन दिया.

एक रिपोर्ट के अनुसार सिंह ने महिला को नौकरी देने के बहाने 21 दिसंबर को आगरा बुलाया था. फिर वह उसे एक फार्म हाउस पर ले गया, जहां उसके दो और दोस्त -जितेंद्र और देव भी मौजूद थे. तीनों ने कथित तौर पर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया और घटना का वीडियो भी बना लिया. आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. होटल के सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक महिला शाम करीब 6 बजे घर में दाखिल हुई और तीन घंटे बाद चली गई.

तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 376 डी और 323 शामिल हैं. लाल सिंह को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था, जबकि शेष दो आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मध्य प्रदेश में बच्ची के साथ रेप

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बड़वानी जिले (Barwani District) से एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. एक 45 साल का शख्स बच्ची के साथ उस समय दुष्कर्म (Rape) किया. जब वह खेत में टहलने के लिए गई हुई थी. आरोपी शख्स बच्ची (Child) को खेत में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस बीच बच्ची को काफी समय से गायब होने के बाद परिवार वाले बच्ची को खोजना शुरू किये. मालूम पड़ा की बच्ची पास के ही एक गन्ने की खेत में बेहोश अवस्था में पड़ी है. जिसके बाद वे बच्ची के इलाज के लिए एक अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां पर पीड़िता का इलाज चल रहा है. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की उसी दिन तलाश शुरू कर गिरफ्तार कर लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2022 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).