Raksha Bandhan 2020: रक्षाबंधन के लिए दिल्ली के करोल बाग में मिठाई और जरूरी चीजें खरीदते दिखे लोग, कोरोना संकट के कारण फीकी पड़ी बाजारों की रौनक

रक्षा बंधन के पर्व को लेकर हर साल गुलजार रहने वाले दिल्ली स्थित करोल बाग के मार्केट की रौनक फीकी नजर आ रही है. कोरोना संकट के कारण बाजार में सीमित संख्या में ही लोग राखी और मिठाइयों की खरीदारी करने के लिए पहुंचे. यहां स्थित बीकानेरवाला स्वीट शॉप की दुकान में काम करने वाले शख्स ने बताया कि हमने यहां सभी सावधानियां बरती हैं, लोग खरीदारी के लिए आ रहे हैं, लेकिन पहले जैसा उत्साह नहीं है.

रक्षा बंधन की खरीदारी (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) की बेकाबु होती रफ्तार के बीच कई त्योहार मनाए जा रहे हैं. कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच मुस्लिमों के बड़े पर्व बकरीद (Bakrid) को मनाए जाने के बाद हिंदुओं का महत्वपूर्ण त्योहार रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) 3 अगस्त को मनाया जा रहा है. हालांकि हर साल रक्षा बंधन से कई दिन पहले ही रंग-बिरंगी राखियों और तरह-तरह की स्वादिष्ट मिठाइयों से तमाम बाजार गुलजार हो जाया करते थे, लेकिन इस साल कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) के कारण अन्य त्योहारों की तरह ही रक्षा बंधन की रौनक भी फीकी पड़ती दिखाई दे रही है. राजधानी दिल्ली (Delhi) के करोल बाग (Karol Bagh) में रक्षा बंधन के लिए लोग राखी और मिठाइयों की खरीदारी करते नजर आए.

रक्षा बंधन के पर्व को लेकर हर साल गुलजार रहने वाले दिल्ली स्थित करोल बाग के मार्केट की रौनक फीकी नजर आ रही है. कोरोना संकट के कारण बाजार में सीमित संख्या में ही लोग राखी और मिठाइयों की खरीदारी करने के लिए पहुंचे. यहां स्थित बीकानेरवाला स्वीट शॉप की दुकान में काम करने वाले राम लाल नाम के शख्स ने बताया कि हमने यहां सभी सावधानियां बरती हैं, लोग खरीदारी के लिए आ रहे हैं, लेकिन पहले जैसा उत्साह नहीं है. यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2020 Rakhi Ideas: रक्षा बंधन के शुभ पर्व पर अपने भाई की कलाई पर बांधे हाथों से बनी राखी, देखें आसान वीडियो (Watch Video)

देखें ट्वीट-

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते देश में सभी त्योहारों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोग अपने घरों में रहकर मना रहे हैं. इसी तरह रक्षा बंधन के पर्व को भी लोग अपने घरों में रहकर सादगी से मनाएंगे. रक्षा बंधन पर बहनें अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर, उनकी आरती उतारती हैं और फिर उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं. राखी बांधकर बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं. बदले में भाई अपनी बहन की जिंदगी भर रक्षा करने का वचन देता है और उपहार देकर अपनी बहन से प्यार जताता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Nitish Kumar Rajya Sabha MP Oath: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ; 3-4 दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा