देश

Rajasthan: हनुमानगढ़ जिले में रेप के आरोपी ने पीड़िता को जिंदा किया आग के हवाले, जमानत पर हुआ था रिहा

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में बलात्कार के 30 वर्षीय आरोपी ने पीड़िता को गुरुवार देर रात जिंदा आग के हवाले कर दिया. मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस की मानें तो आरोपी बेल पर रिहा हुआ था, जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया. आग में झुलसने के कारण पीड़िता 70 फीसदी तक जल गई है और गंभीर हालत में उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है.

Rajasthan: हनुमानगढ़ जिले में रेप के आरोपी ने पीड़िता को जिंदा किया आग के हवाले, जमानत पर हुआ था रिहा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

राजस्थान (Rajasthan) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमानत (Bail) पर रिहा हुए बलात्कार के आरोपी (Rape Accused) ने पीड़िता को जिंदा आग के हवाले कर दिया है. पीड़िता की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले (Hanumangarh District) में बलात्कार के 30 वर्षीय आरोपी ने पीड़िता को गुरुवार देर रात जिंदा आग के हवाले कर दिया. मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस की मानें तो आरोपी बेल पर रिहा हुआ था, जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया. आग में झुलसने के कारण पीड़िता 70 फीसदी तक जल गई है और गंभीर हालत में उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है.

पुलिस का कहना है कि पीड़िता ब्यूटी पार्लर चलाती है और अपने पति से अलग होने के बाद वह कुछ दिनों से अपनी नानी के साथ रह रही थी. आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिसका नाम प्रदीप बिश्नोई है. इस मामले में फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस की मानें तो पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दो साल पहले रेप का केस दर्ज कराया था और वो अभी बेल पर जेल से बाहर था. इस मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है. यह भी पढ़ें: MP Shocker! भोपाल में पिता ने एक साल तक अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़िता को जिंदा जलाए जाने की इस दिल दहला देने वाली वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया, जहां से उन्हें कुछ खाली बोतल और सामान मिले हैं, जिनका इस्तेमाल आग लगाने के लिए किया गया था. अपनी तफ्तीश को आगे बढ़ाते हुए पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच भी कर रही है. बताया जा रहा है कि पीड़िता की नानी के घर के पास एक सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिसमें एक युवक को बाइक पर आते हुए दिख रहा है. यह भी पढ़ें:शर्मनाक! यूपी के सीतापुर में विवाहित महिला से गैंगरेप, दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाने की कोशिश की गई

गौरतलब है कि पीड़िता की नानी ने पुलिस को जानकारी दी है कि आरोपी दीवार से कूदकर आया और फिर मेन दरवाजे से घर में घुसने की कोशिश की. उस दौरान पीड़िता का भाई कमरे के बाहर सो रहा था. आरोपी पीड़िता के घर में घुस गया और उसे जिंदा आग के हवाले करके वहां से फरार हो गया. इस घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं पीड़िता अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2021 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).