देश

MP Shocker! भोपाल में पिता ने एक साल तक अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के भोपाल से बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक अधेड़ उम्र के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाया. हैरान करने वाली बात तो यह है कि करीब एक साल तक आरोपी पिता अपनी किशोरी बेटी के साथ रेप करता रहा, लेकिन अब वो सलाखों के पीछे पहुंच गया है.

MP Shocker! भोपाल में पिता ने एक साल तक अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) से बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक अधेड़ उम्र के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाया. हैरान करने वाली बात तो यह है कि करीब एक साल से आरोपी पिता (Accused Father) अपनी किशोरी बेटी (Teenage Daughter) के साथ रेप करता रहा, लेकिन अब वो सलाखों के पीछे पहुंच गया है. बेटी से रेप (Rape) का आरोप में जहांगीराबाद थाना क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को गोविंदपुरा इलाके में नाना-नानी के घर उसके साथ बलात्कार हुआ, जिसके बाद पीड़िता और उसकी मां ने पुलिस से शिकायत करने का फैसला किया.

कक्षा छठी में पढ़ने वाली पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसके साथ लगभग एक साल पहले बलात्कार किया गया था, जब उसकी मां काम के लिए बाहर गई थी. जिस वक्त पीड़िता के साथ पिता ने पहली बार इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था, उस वक्त उसके छोटे भाई-बहन भी घर पर मौजूद थे. यह भी पढ़ें: UP Shocker! यूपी के बुलंदशहर में सिरफिरे शख्स ने हथौड़े से मारकर ली पत्नी और दो बेटियों की जान, एक बेटी की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले नानी के निधन के बाद पीड़िता अपने नाना के घर चली गई थी, लेकिन आरोपी पिता वहां पहुंच गया और बीते 28 फरवरी को उसके साथ एक बार फिर से बलात्कार किया. इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां से सारी घटना बताई और मां अपनी बेटी के लिए पति से भिड़ गई. बेटी के साथ दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी पिता ने उसकी मां की पिटाई कर दी, जिसके बाद वे पुलिस के पास पहुंचे.

पीड़िता ने बयान में पुलिस को बताया कि उसने एक साल से अधिक समय तक किसी से भी अपने दुष्कर्म के बारे में बात नहीं की, क्योंकि उसे डर था कि उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने कहा कि आरोपी को अब गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता की मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2021 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).