शर्मनाक! यूपी के सीतापुर में विवाहित महिला से गैंगरेप, दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाने की कोशिश की गई
उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला से पहले तो गैंगरेप किया गया उसके बाद महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की गई.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर (Sitapur) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला से पहले तो गैंगरेप किया गया उसके बाद महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की गई. पुलिस ने बताया कि सीतापुर में एक महिला के साध सामूहिक दुष्कर्म और बाद में उसे जलाने की कोशिश की गई. सीतापुर के SP ने बताया, पीड़ित महिला को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है. आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपी पिता-पुत्र है."
इस घटना के बाद से सीतापुर में हड़कंप मच गया है. पीड़िता के परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज की गई एक FIR के अनुसार, महिला ने ससुराल से अपने मायके जा रही थी. यहां उसने एक रिक्शा से ट्रैवल किया. कुछ देर बाद रिक्शा चालक उसे गांव में एक सुनसान जगह पर ले गया और अपने दो साथियों को बुलाया. इसके बाद तीनों ने खेत में ले जाकर गैंगरेप किया. शर्मनाक! बीमा के पैसे हड़पने के लिए मेरठ में पति ने कराई पत्नी की हत्या.
सीतापुर में शर्मनाक घटना:
उत्तर प्रदेश: सीतापुर में एक महिला के साध सामूहिक दुष्कर्म और बाद में उसे जलाने की कोशिश की गई।
सीतापुर के SP ने बताया, पीड़ित महिला को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया है। दोनों आरोपी पिता-पुत्र है।" pic.twitter.com/DwXWP6Tcde
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2021
गैंगरेप के बाद आरोपियों ने महिला पर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगा दी. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार को महिला को कुछ राहगीरों ने उसे देखा. उन्होंने उसे कपड़े और खाने के लिए भोजन दिया और पुलिस और उसके परिवार के सदस्यों को सूचित किया. महिला जिला अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2021 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

