पब्लिक टॉयलेट में 17 वर्षीय लड़के के साथ दुष्कर्म, ट्विटर पर बयां किया अपना दर्द- कहा 'लड़के भी सेफ नहीं'

यौन शोषण रोकने के लिए चाहे कितने ही कड़े कानून बनाएं जाएं, लेकिन विकृत मानसिकता को बदल पाना आज भी उतना ही मुश्किल है. हालत ऐसी है कि न तो लड़कियां सुरक्षित है और ना ही लड़के.

लड़के के साथ किया अप्राकृतिक सेक्स (Photo Credits: File Photo)

जयपुर: यौन शोषण (Sexual Exploitation) रोकने के लिए चाहे कितने ही कड़े कानून बनाएं जाएं, लेकिन विकृत मानसिकता को बदल पाना आज भी उतना ही मुश्किल है. हालत ऐसी है कि न तो लड़कियां सुरक्षित है और ना ही लड़के. रेप का एक ऐसा ही मामला सामने आया है जो आपको अंदर तक झकझोर देगी. राजस्थान (Rajasthan) में एक 17 वर्षीय लड़के को कुछ दरिंदों ने अपनी हवस (Rape) का शिकार बनाया. इस भयावह घटना का खुलासा खुद पीड़ित लड़के ने सोशल मीडिया के जरिए किया है.

युवक ने अपने गृहनगर में मिले इस भयावह अनुभव को ट्विटर पर बुधवार को साझा किया. किशोर ने आरोप लगाया कि 25 सितंबर को दिन दहाड़े एक सार्वजनिक शौचालय के अंदर उसके साथ दो लोगों ने बलात्कार किया. वह अपने स्कूल को एक रीजनल लेवल प्रतियोगिता में रीप्रेजेंट करके घर लौट रहा था. किशोर ने बताया कि इस दौरान आसपास के लोग इस घटना से पूरी तरह अनजान बने दिखे.

ट्विटर पर अपने साथ हुई घटना के बारे में बताते हुए लड़के ने कहा कि मुंह को कपड़े से ढक कर दो लोगों ने पब्लिक टॉयलेट में उसके साथ बलात्कार किया. उसने लिखा "दोपहर का समय था. मैं सड़क पार करके एक सार्वजनिक शौचालय का उपयोग करने गया. वह कोने में मौजूद था. मैं अंदर गया. कुछ समय बाद चेहरे को कपड़े से ढके दो पुरुषों ने धक्का देकर उसे खीचा. उन्होंने मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. उनमें से एक ने मेरे हाथों को पकड़ लिया था. और दूसरे ने मेरे बट (नितम्बों) को पकड़ा. इसके बाद उसने मेरी पैंट नीचे कर दी.” पीड़ित ने आगे कहा कि उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स किया गया.

नाबालिग लड़के से बलात्कार, ट्विटर पर शेयर की घटना (Photo Credits: Twitter)

उसने आगे बताया कि “इस दौरान बहुत दर्द हुआ. मेरे आंसू छूट गए. मैंने रोना शुरू कर दिया. मैंने जैसे ही चिल्लाया, उन्होंने मुझे छोड़ दिया और भागने लगे. मुझे समझ नहीं आया कि क्या करें. मैं भी भाग गया. मैं उन दोनों को अकेला नहीं संभाल सकता था. मैं घर वापिस आ गया.”

लड़के का आरोप है कि दरिंदों से बचने में उसकी किसी ने मदद नहीं की. “शौचालय में मेरे आसपास के लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा. वो लोग अजीब ही थे. मुझे मदद नहीं मिल सकती थी. उस जगह के दृश्य बहुत ही भयानक थे. मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि मैं सब भूल जाऊं.”

नाबालिग लड़के से बलात्कार, ट्विटर पर शेयर की घटना (Photo Credits: Twitter)

उसने आगे लिखा “मुझे लगता है कि मैंने अपने वर्जिनिटी बहुत पहले खो दी है. मुझे नहीं पता कि इसे रेप कहेंगे या नहीं कहेंगे, लेकिन जो भी हुआ वो गलत था. लेकिन इससे ज्यादा इस बात का दर्द है कि मेरे पास कोई भी ऐसा शख्स नहीं है, जिससे मैं ये बातें शेयर कर सकूं.”

“जहां तक मुझे याद आ रहा है, उस आदमी ने इतनी ज़ोर से अपना लिंग मेरे भीतर धकेला था कि मैं सच में उछल गया था. दूसरे आदमी ने मेरे होंठों को अपने मुंह के भीतर ले रखा था. वो सब घिनौना था. ये सब बातें मैं ट्विटर पर इसलिए बता रहा हूं कि ताकि मैं जान सकूं कि अब मुझे आगे क्या करना चाहिए. मुझे ये भी नहीं पता कि लोग मेरी बातों का भरोसा करेंगे या नहीं.”

नाबालिग लड़के से बलात्कार, ट्विटर पर शेयर की घटना (Photo Credits: Twitter)

उसने कहा “माता-पिता शिक्षित नहीं हैं. मैं उन्हें इस बारे में बताकर परेशान नहीं देख सकता. मैं जानता हूं, वे समझ नहीं पाएंगे. मेरी माँ टूट जाएगी और मेरे पिता किसी और को तोड़ देंगे. पुलिस में शिकायत के लिए भी तैयार नहीं हूं. लेकिन इससे एक मुझे सबक मिला है कि एक लड़का होते हुए भी मैं सेफ नहीं हूं. मेरे शहर ने मुझे निराश किया है. मैं घर से बाहर निकलने के बारे में सोच नहीं सकता हूं.”

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड