Rajasthan: बूंदी में इंसानियत हुई शमर्सार! गैंगरेप के बाद नाबालिग लड़की की हत्या- शव के साथ भी दरिंदे करते रहे बलात्कार

लड़की की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ है वह बेहद दर्दनाक है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है दरिंदे उसकी हत्या करने के बाद भी उसके शव के साथ बलात्कार करते रहे. बलात्कारियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

राजस्थान (Rajasthan) के बूंदी में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. लड़की की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ है वह बेहद दर्दनाक है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है दरिंदे उसकी हत्या करने के बाद भी उसके शव के साथ बलात्कार करते रहे. बलात्कारियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी. Rajasthan Shocker: बेटे ने पिता का पहले कराया 4 लाख का बीमा, फिर उसी पैसे के लिए कर दी हत्या, 3 अरेस्ट.

16 वर्षीय नाबालिक आदिवासी लड़की 23 दिसंबर को लापता हो गई और बाद में राजस्थान के बूंदी में बलात्कार और हत्या की गई. आदिवासी लड़की के प्राइवेट पार्ट में 30 से ज्यादा चोट के निशान मिले हैं. बलात्कार और हत्या के बाद भी उसके साथ होने वाली दरिंदगी थमी नहीं. उसकी मौत के बाद भी दरिंदे उसके साथ बलात्कार करते रहे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता की चुनरी से ही उसके गले और हाथ बांध दिए थे, जिसके बाद आरोपी रेप कर रहे थे.

बूंदी पुलिस के ऑफिसर ने कहा कि उन्होंने अपनी जीवन में ऐसी दरिंदगी कभी नहीं देखी. उन्होंने बताया कि लड़की उस समय लापता हो गई थी जब वह अपनी बकरियां चरा रही थी. बूंदी बार एसोसिएशन के सदस्यों ने भी घोषणा की है कि वे अदालत में आरोपियों का बचाव नहीं करेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश