देश

Rajasthan Shocker: अलवर जिले में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान (Rajasthan) के अलवर (Alwar) जिले में बुधवार को एक शख्स ने पांच साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया. आरोपी लड़की के पड़ोस में रहता है.

Rajasthan Shocker: अलवर जिले में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार
Stop Rape (File Image)

राजस्थान (Rajasthan) के अलवर (Alwar) जिले में बुधवार को एक शख्स ने पांच साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया. आरोपी लड़की के पड़ोस में रहता है. नाबालिग लड़की द्वारा आपबीती सुनाने के बाद उसके परिवार वालों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. Rajasthan: 9वीं की छात्रा से उसी स्कूल के 2 छात्रों ने जंगल में किया गैंगरेप, लहूलुहान हालत में घर के सामने फेंका.

घटना जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी लड़की के घर में घुस गया और उसे गांव के पास एक सुनसान जगह पर ले गया. इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया.

लड़की ने घर पहुंचने के बाद अपने परिवार को सारी आपबीती बताई. उसके माता-पिता ने तब पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया. मीडिया रिपोर्ट्स में नारायणपुर पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया गया कि “घटना के बाद लड़की घर पहुंची और उसने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया. इसके बाद लड़की के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई."

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया और अगले दिन ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. शिकायत के आधार पर, व्यक्ति के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने मामले में जल्द चार्जशीट सुनिश्चित की. मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2022 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).