देश

Free Electricity In Rajasthan: राजस्थान में 100 यूनिट तक बिजली का बिल होगा 'ज़ीरो', 200 यूनिट के लिए ये सहूलियत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले जनता को बड़ा तोहफा दिया है. सीएम गहलोत ने ऐलान किया कि राज्य में 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग वालों का बिजली बिल शून्य होगा.

Free Electricity In Rajasthan: राजस्थान में 100 यूनिट तक बिजली का बिल होगा 'ज़ीरो', 200 यूनिट के लिए ये सहूलियत
Ashok Gehlot (Photo: Twitter)

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले जनता को बड़ा तोहफा दिया है. सीएम गहलोत ने ऐलान किया कि राज्य में 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग वालों का बिजली बिल शून्य होगा. उन्हें पूर्ववत कोई बिल नहीं देना होगा. बता दें कि राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में कांग्रेस ने जनता को लुभाने के लिए बड़े ऐलान किए हैं. Rajasthan: विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने आएगा निर्वाचन आयोग का दल. 

सीएम गहलोत ने अपने ट्वीट में बताया कि महंगाई राहत शिविरों के अवलोकन व जनता से बात करने पर फीडबैक आया कि बिजली बिलों में मिलने वाली स्लैबवार छूट में थोड़ा बदलाव किया जाए. मई महीने में बिजली बिलों में आए फ्यूल सरचार्ज को लेकर भी जनता से फीडबैक मिला जिसके आधार पर बड़ा फैसला किया है.

सीएम गहलोत का ट्वीट:

सीएम गहलोत ने ऐलान किया कि 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग वालों का बिजली बिल शून्य होगा. उन्हें पूर्ववत कोई बिल नहीं देना होगा. 100 यूनिट प्रतिमाह से ज्यादा उपभोग करने वाले वर्ग के परिवारों को भी पहले 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी यानी कितना भी बिल क्यों ना आए, पहले 100 यूनिट का कोई भी विद्युत शुल्क नहीं देना होगा.

सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, 'खासकर मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए 200 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट बिजली फ्री के साथ 200 यूनिट तक के स्थायी शुल्क, फ्यूल सरचार्ज एवं तमाम अन्य शुल्क माफ होंगे एवं इनका भुगतान राज्य सरकार करेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2023 11:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).