Karma Tihar Festival: छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय एक अलग अंदाज में दिखे, रायपुर में आयोजित करमा तिहार महोत्सव में ढोल बजाते आये नजर, देखें VIDEO

Karma Tihar festival: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Deo Sai) शनिवार को एक अलग अंदाज में दिखे. जब वे रायपुर में आयोजित करमा तिहार महोत्सव  में भाग लेने के बाद ढोल बजाते नजर आये. करमा तिहार एक शरदकालीन फसल महोत्सव है, जिसे छत्तीसगढ़ और भारत के अन्य राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है. इस ख़ास मौके पर मुख्यमंत्री ने महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं.

जानें करमा त्योहार के बारे में:

करमा त्यौहार हिंदू महीने भादो की पूर्णिमा के 11वें दिन मनाया जाता है, जो अगस्त और सितंबर के बीच आता है. इस त्योहार के दौरान अविवाहित लड़कियां 7-9 दिनों तक उपवास करती हैं और पौधे उगाती हैं.फिर अगले दिन, युवा ग्रामीणों के समूह जंगल में जाते हैं और लकड़ी, फल और फूल इकट्ठा करते हैं. करम भगवान की पूजा के दौरान इनकी आवश्यकता होती है.

 सीएम विष्णु देव कर्मा तिहार महोत्सव में भाग लिया: