Punjab Shocker: लुधियाना में पड़ोसी ने किया नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार, पीड़िता के गर्भवती होने के बाद हुआ खुलासा

पंजाब के लुधियाना जिले में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ एक व्यक्ति ने बलात्कार किया. घटना का खुलासा तब हुआ जब दुष्कर्म पीड़िता गर्भवती पाई गई. लड़की की मां ने 8 नवंबर को आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

Stop Rape (File Image)

पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) जिले में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ एक व्यक्ति ने बलात्कार किया. घटना का खुलासा तब हुआ जब दुष्कर्म पीड़िता गर्भवती पाई गई. लड़की की मां ने 8 नवंबर को आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. आरोपी लड़की के पड़ोस में ही रहता था. आरोपी की पहचान लाल बहादुर के रूप में हुई है. Mumbai Shocker: सायन में अस्पताल की इमारत की छत पर 6 साल की बच्ची के साथ रेप, एक गिरफ्तार.

द ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार, पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद लड़की को एक मेडिकल स्टोर ले जाया गया. दवा लेने के बाद भी दर्द बंद नहीं हुआ. इसके बाद लड़की के माता-पिता उसे डॉक्टर के पास ले गए और जांच में पता चला कि वह गर्भवती है. शुरुआत में लड़की ने आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया.

उसके माता-पिता ने सख्ती से उससे उस व्यक्ति के बारे में पूछा जिसने उसका यौन उत्पीड़न किया था, जिसके बाद लड़की ने बहादुर के नाम का खुलासा किया. नाबालिग लड़की ने अपने माता-पिता को बताया कि बहादुर ने पहले भी उसके साथ कई बार बलात्कार किया और यहां तक कि घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी.

लड़की की मां ने बताया, "जब हमने उससे सख्ती से पूछा तो उसने खुलासा किया कि लाल बहादुर, जो कभी हमारा पड़ोसी हुआ करता था, लंबे समय से उसका बलात्कार कर रहा था." आरोपी फिलहाल फरार है. पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट