Mumbai Shocker: सायन में अस्पताल की इमारत की छत पर 6 साल की बच्ची के साथ रेप, एक गिरफ्तार
आरोपी ने कथित तौर पर लड़की को चॉकलेट और कैंडी का लालच दिया. पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 8,12 पोस्को 2012 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
- Read in
- English
मुंबई (Mumbai) में सायन (Sion) इलाके के एक अस्पताल की छत पर 6 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. लोकमत की रिपोर्ट के अनुसार, घटना रविवार शाम सायन अस्पताल के आपातकालीन विभाग की इमारत की छत पर हुई.
आरोपी ने कथित तौर पर लड़की को चॉकलेट और कैंडी का लालच दिया. पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 8,12 पोस्को 2012 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस की जांच में सामने आया है कि अस्पताल परिसर में कूड़ा साफ करने वाले 24 वर्षीय शख्स ने अपराध किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2021 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).