देश

आम आदमी पार्टी से नहीं संभल रहा है पंजाब, पकड़े जाने पर मजबूरी में हटाया स्वास्थ्य मंत्री को- बीजेपी

पंजाब के निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला (Vijay Singla) को भ्रष्टाचार के आरोप में हटाकर वाहवाही लूटने पर सवाल उठाते हुए बीजेपी ने आरोप लगाया है कि जहां-जहां आप की सरकार बनती है, वहां-वहां अपने आप भ्रष्टाचार पहुंच जाता है और आम आदमी पार्टी से पंजाब संभल नहीं पा रहा है. बीजेपी ने कांग्रेस और आप दोनों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब की जनता और ज्यादा त्रस्त हो गई है.

आम आदमी पार्टी से नहीं संभल रहा है पंजाब, पकड़े जाने पर मजबूरी में हटाया स्वास्थ्य मंत्री को- बीजेपी
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 24 मई: पंजाब के निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला (Vijay Singla) को भ्रष्टाचार के आरोप में हटाकर वाहवाही लूटने पर सवाल उठाते हुए बीजेपी ने आरोप लगाया है कि जहां-जहां आप की सरकार बनती है, वहां-वहां अपने आप भ्रष्टाचार पहुंच जाता है और आम आदमी पार्टी से पंजाब संभल नहीं पा रहा है. बीजेपी ने कांग्रेस और आप दोनों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब की जनता और ज्यादा त्रस्त हो गई है क्योंकि भ्रष्टाचारी (कांग्रेस) पार्टी सत्ता से बाहर हो गई है, लेकिन अब महा-भ्रष्टाचारी पार्टी (आप) सत्ता में आ गई है. यह भी पढ़ें: Punjab Minister Arrested: सीएम भगवंत मान ने अपने ही मंत्री को किया बर्खास्त, रिश्वतखोरी के आरोप में ACB ने किया गिरफ्तार

बीजेपी राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि 6 अप्रैल 2022 को अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का कहना था कि 20 दिन में उन्होंने पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है तो जिस भ्रष्टाचार को आप ने 20 दिन में खत्म कर दिया था क्या उसका पुनर्जन्म भी आप सरकार ने ही कराया है?

भाजपा प्रवक्ता ने आप की सरकारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि, आम आदमी पार्टी की 2 राज्यों में सरकार है. आप की पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचारी निकले. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पर भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं. 2 प्रदेश, 2 स्वास्थ्य मंत्री, दोनों भ्रष्टाचारी. यानी 100 प्रतिशत करप्शन रेट अरविंद केजरीवाल ही दे सकते हैं.

भाटिया ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार को आये हुए 68 दिन ही हुए हैं और सरकार के कामकाज को देखकर यह कहा जा सकता है कि आम आदमी पार्टी से पंजाब संभल नहीं रहा है.

स्वास्थ्य मंत्री को हटाने पर वाहवाही लूटने के प्रयासों पर निशाना साधते हुए भाटिया ने आरोप लगाया कि, पंजाब के निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला, आप के लिए कमीशन और घूसखोरी कर रहे थे. लेकिन जब वह पकड़े गए तो उन्हें मजबूरी में हटाते हुए अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि उनकी आंखों में आंसू आ गए.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2022 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).