Punjab Minister Arrested: सीएम भगवंत मान ने अपने ही मंत्री को किया बर्खास्त, रिश्वतखोरी के आरोप में ACB ने किया गिरफ्तार
एंटी करप्शन ब्रांच ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है. विजय सिंगला, भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे.
Minister Vijay Singla Arrested: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपनी ही सरकार के मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत मिलने के बाद ये कार्रवाई की है. वहीं एंटी करप्शन ब्रांच ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को गिरफ्तार भी कर लिया है. विजय सिंगला, भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे.
विजय सिंगला पर अधिकारियों से ठेके पर एक फीसदी कमीशन की मांग करने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने की शिकायतें आ रही थीं. भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप को लेकर पुख्ता सबूत मिलने के बाद उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.
Punjab Minister Vijay Singla arrested over corruption charges
Read @ANI Story | https://t.co/LY3cSjMNL3#Punjab #BhagwantMann #VijaySingla pic.twitter.com/Q2IjZz2cB8
— ANI Digital (@ani_digital) May 24, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2022 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

