Punjab State Diwali Bumper Lottery 2025 Result Live Updates: पंजाब स्टेट दिवाली बंपर लॉटरी 2025 का पहला इनाम 11 करोड़ रुपये का घोषित हो गया है. इस साल का लकी टिकट नंबर है A438586. लुधियाना में हुए ड्रॉ में यह नंबर विजेता बना है. अब विजेता को नियमानुसार 30 दिनों के भीतर इनाम का दावा करना होगा.
Punjab State Diwali Bumper Lottery 2025 Result Live Updates: पंजाब दिवाली बंपर लॉटरी 2025 का रिजल्ट जारी, एक क्लिक में देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट; जानें किसे मिला ₹11 करोड़?
देशभर में दिवाली भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन पंजाब में अभी भी खुशियां बरस रही हैं. जी हां पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग आज, 31 अक्टूबर को साल का अपना सबसे बड़ा ड्रॉ, "Punjab State Lottery Diwali Bumper 2025 Result" निकाल रहा है.
Punjab State Diwali Bumper Lottery 2025 Result Live Updates: देशभर में दिवाली भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन पंजाब में अभी भी खुशियां बरस रही हैं. जी हां पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग आज, 31 अक्टूबर को साल का अपना सबसे बड़ा ड्रॉ, "Punjab State Lottery Diwali Bumper 2025 Result" निकाल रहा है. इस बार इनाम की राशि किसी की भी आंखें चमका देगी, क्योंकि पहला इनाम 11 करोड़ रुपये का है. यह ड्रॉ आज रात ठीक 8 बजे लुधियाना या चंडीगढ़ से लाइव कवरेज के साथ निकाला जाएगा. कुछ ही देर में तय हो जाएगा कि किसकी किस्मत चमकेगी और कौन बनेगा इस साल का करोड़पति.
पंजाब राज्य दिवाली बंपर लॉटरी 2025 परिणाम लाइव स्ट्रीमिंग
27,275 विनर्स का होगा सेलेक्शन
लॉटरी विभाग के अनुसार, इस बार कुल 127,275 विजेताओं का चयन किया जाएगा. इसका मतलब है कि सिर्फ पहला इनाम ही नहीं, बल्कि हजारों लोग अलग-अलग रकम भी जीतेंगे. टिकट A, B और C सीरीज में बेचे गए, जिनकी कीमत ₹500 थी.
इनामों की पूरी सूची इस प्रकार है:
- पहला इनाम – ₹11 करोड़ (1 विजेता)
- दूसरा इनाम – ₹1 करोड़ (3 विजेता)
- तीसरा इनाम – ₹50 लाख (3 विजेता)
- चौथा इनाम – ₹10 लाख (9 विजेता)
- पांचवां इनाम – ₹5 लाख (9 विजेता)
- छठा इनाम – ₹9,000 (2,400 विजेता)
- सातवां इनाम – ₹7,000 (2,400 विजेता)
इसका मतलब है कि अगर किस्मत साथ दे, तो सिर्फ ₹500 का टिकट आपकी जिंदगी बदल सकता है.
सबसे जरूरी सवाल- नतीजे कैसे देखें?
ड्रॉ के तुरंत बाद, आप पंजाब लॉटरी की आधिकारिक वेबसाइट punjabstatelotteries.gov.in पर जाकर नतीजे देख सकते हैं।
1. वेबसाइट खोलें और 'Punjab State Diwali Bumper Lottery 2025 Result' लिंक पर क्लिक करें.
2. यहां से आफको एक PDF फाइल डाउनलोड होगी.
3. अपना टिकट नंबर सर्च करें और पता करें कि आपने जीता है या नहीं.
लॉटरी विभाग ने कहा है कि सभी पुरस्कारों पर आयकर कानूनों के तहत टीडीएस लगेगा और विजेताओं को 30 दिनों के भीतर अपने पुरस्कार का दावा करना होगा.
लॉटरी के यह खेल कहां-कहां वैध है?
बता दें, सट्टा मटका (Satta Matka) टाइप यह लॉटरी पंजाब के साथ-साथ केरल, नागालैंड, मेघालय और पश्चिम बंगाल समेत भारत के 13 अन्य राज्यों में भी वैध है. हालांकि, पंजाब की दिवाली बंपर लॉटरी हर साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है. अब देखना यह है कि ₹11 करोड़ का यह जैकपॉट किसके घर खुशियां लाता है.