Pune: महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में यूट्यूबर संतोष पंडित हिरासत में; देर रात घर से की गई कार्रवाई

महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र वीडियो प्रसारित करने के मामले में पुणे पुलिस ने यूट्यूबर और एक्टिविस्ट संतोष पंडित को गुरुवार तड़के उनके आवास से हिरासत में ले लिया है. भाजपा नेता व पूर्व नगरसेवक सुनील पांडे की शिकायत पर डेक्कन पुलिस ने पंडित और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मानहानि और अश्लीलता का मामला दर्ज किया था.

यूट्यूबर संतोष पंडित हिरासत में (Photo Credits: X)

पुणे: सोशल मीडिया पर नागरिक व प्रशासनिक मुद्दों को उठाने वाले एक्टिविस्ट और यूट्यूबर संतोष पंडित (Santosh Pandit) को पुणे पुलिस ने गुरुवार देर रात (तड़के लगभग 1 बजे) उनके घर से हिरासत में ले लिया है. यह कार्रवाई महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल के खिलाफ एक कथित आपत्तिजनक और मानहानिकारक वीडियो अपलोड करने के मामले में की गई है.

पुलिस द्वारा पंडित को देर रात हिरासत में लेकर जाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं. यह भी पढ़ें: Pune Crime News: पुणे के खराड़ी में 23 वर्षीय महिला IT पेशेवर का शव मिला, मामले में लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

'राजकारण एक्सप्रेस' अकाउंट से पोस्ट वीडियो पर दर्ज हुई FIR

यह पूरा मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'राजकारण एक्सप्रेस' (Rajkaran Express) नामक अकाउंट से साझा किए गए एक वीडियो से जुड़ा है:

यूट्यूबर संतोष पंडित हिरासत में

देर रात पुलिस कार्रवाई और पंडित का बयान

गुरुवार तड़के जब पुलिस की टीम संतोष पंडित के घर पहुंची, तो हिरासत में लिए जाने से ठीक पहले उन्होंने एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया:

हाल ही में भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर से भी हुआ था विवाद

चंद्रकांत पाटिल मामले से ठीक पहले भी संतोष पंडित सोशल मीडिया पर चर्चा में आए थे:

डेक्कन जिमखाना पुलिस फिलहाल सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो के तकनीकी विवरण, उसके प्रसारण के माध्यम और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है.

Share Now