महाराष्ट्र: पुणे में सौतेल पिता ने यौन उत्पीड़न के बाद की नाबालिग बेटी की हत्या

देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर सख्त कानून की मांग लगातार उठ रही है. इस बीच, महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, पुणे के भोसरी इलाक में 15 साल की एक नाबालिग लड़की का उसके सौतेले पिता द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न कर हत्या कर दी गई

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Newsplate)

देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर सख्त कानून की मांग लगातार उठ रही है. इस बीच, महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, पुणे के भोसरी (Bhosari) इलाके में 15 साल की एक नाबालिग लड़की का उसके सौतेले पिता (Step Father) द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.

इससे पहले महाराष्ट्र के जालना (Jalna) जिले में एक व्यक्ति को कथित रूप से अपनी 16 साल की बेटी से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. किशोरी का आरोप है कि उसके पिता ने कई बार उसका बलात्कार किया. उसने न्याय की मांग करते हुए मुंबई (Mumbai) के आजाद मैदान में प्रदर्शन भी किया. यह भी पढ़ें- शर्मनाक! औरंगाबाद में मां से रेप के आरोप में 23 वर्षीय बेटा गिरफ्तार, तीन महीने में कई बार पीड़िता के साथ कर चुका है दुष्कर्म.

वहीं, महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में अपनी 13 साल की बेटी के कथित यौन उत्पीड़न के लिए बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था. सिडको पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के बाद आरोपी को साईंनगर इलाके में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में लाडकी बहनों को एक और मौका, e-KYC की समय सीमा 30 अप्रैल तक बढ़ी, ऐसे करें पूरी प्रक्रिया

Telangana Shocker: तेलंगाना में दिल दहला देने वाला मामला, बेटे की चाहत में पति बना हैवान, गर्भवती पत्नी और दो बेटियों को स्विमिंग पूल में डुबोकर मार डाला