पीएम मोदी शपथ ग्रहण: पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी समारोह में होंगी शामिल
पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगी. मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर दूसरे कार्यकाल के लिए 30 मई को शपथ लेंगे
पुडुचेरी: पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगी. मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर दूसरे कार्यकाल के लिए 30 मई को शपथ लेंगे. एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि बेदी मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गईं. इस बीच बेदी बुधवार को उपराज्यपाल के पद पर अपने तीन साल पूरे कर लेंगी लेकिन दिल्ली दौरे की वजह से वह केंद्र शासित प्रदेश में मौजूद नहीं रहेंगी.
बता दें कि बेदी के 29 मई 2016 को पद संभालने के बाद से ही कई प्रशासनिक मुद्दों पर उनके तथा मुख्यमंत्री वी नारायणसामी एवं उनकी सरकार के बीच ठनी रहती है. आपको बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड मतों से जीत मिली है.
संबंधित खबरें
ICC T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का 'साइलेंट' मैच विनर, चैंपियन बनाने में निभाया अहम किरदार
Sanju Samson New Record: विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के क्लब में संजू सैमसन ने मारी एंट्री, इस मामले में बने वर्ल्ड के सिर्फ 9वें खिलाड़ी
Jasprit Bumrah New Milestone: टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह ने रचा अनोखा इतिहास, लसिथ मलिंगा के इस बड़े रिकॉर्ड को किया ध्वस्त; यहां देखें आकंड़ें
Hardik Pandya Stats In T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप में कुछ ऐसा रहा हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन, देखें घातक आलराउंडर के बेहतरीन आकंड़ें
\