मुंबई: पीएम मोदी की जनसभा में पहुंचे अनंत अंबानी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी की शिरकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आज मुंबई में जनसभा की है जिसमें कई नामचीन हस्तियां भी पहुंची हैं

पीएम मोदी और अनंत अंबानी (Photo Credits: IANS/ Yogen Shah)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लोकसभा चुनाव 2019 (Loksabha Elections 2019) के लिए आज मुंबई (Mumbai) के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (Bandra Kurla Complex) में अपनी जनसभा का आयोजन किया है. इस जनसभा के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं और साथ ही सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम यहां किए गए हैं. इस जनसभा में अंबानी परिवार से मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) पहुंचे हैं.

एएनआई द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई एक फोटो में देखा गया कि अनंत अंबानी पीएम मोदी की रैली के लिए जाते नजर आ रहे हैं.

जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि महराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) शिवसेना के साथ गठबंधन में है, ऐसे में पीएम मोदी (PM Modi) की जनसभा में शिवसेना (Shiv Sena) प्रमुख उद्धव (Uddhav Thackeray) ठाकरे भी पहुंचे हैं.

आज मुंबई में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी एक बार फिर जोरों शोरों से गरजते हुए नजर आए. उन्होंने अपने भाषण में कहा, "हमारी संस्कृति और हमारा सामर्थ्य ही तो हमारी शक्ति है. जिसके दम पर हम विश्व की अहम ताकत बनने की बात करते हैं. ये चुनाव सिर्फ एक सरकार चुनने के लिए नहीं है, ये भारत की दिशा तय करने का चुनाव है। ये विकल्प का चुनाव नहीं, संकल्प का चुनाव है। ये वादों का नहीं, ये इरादों का चुनाव है. देश का यूथ 1947 की तरफ नहीं, 2047 की तरफ देखता है, जब भारत आजादी के 100 वर्ष मनाएग. जिन दलों, जिन नेताओं की सोच पिछली सदी की है, वो 21वीं सदी के युवा की नब्ज नहीं समझ सकते."

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

ईंधन बचत की मिसाल: पीएम मोदी ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई, इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग पर दिया जोर