Rajiv Gandhi Birth Anniversary 2024: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती, PM नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि
PM Modi | Credit- ANI

Rajiv Gandhi Birth Anniversary 2024: आज  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती है. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती हैं पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने श्रद्धांजलि अर्पित की हैं. वहीं पिता को याद करते हुए राहुल गांधी ने वीर भूमि पहुंचे. जहां पर अपने पिता  राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की. इस मौके पर उनके साथ कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे.पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म आज के  ही दिन  20 अगस्त 1944 को हुआ था. राजीव गांधी 1984 से 1989 तक प्रधानमंत्री पद पर रहे. वह भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे. लेकिन दुख की बात है कि  20 अगस्त 1944 को जन्मे राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी सभा  के दौरान LTTE के एक सदस्य ने उनकी हत्या कर दी थी. जिसमें उनकी जान चली गई.

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि: