जम्मू और कश्मीर : रामबन जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में पाखंडी 'पीर' गिरफ्तार
जम्मू और कश्मीर (Jammu-Kashmir) के रामबन जिले में खुद को 'पीर' बताने वाले एक पाखंडी को एक नाबालिग लड़की से कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
जम्मू : जम्मू और कश्मीर (Jammu-Kashmir) के रामबन जिले में खुद को 'पीर' बताने वाले एक पाखंडी को एक नाबालिग लड़की से कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. शनिवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी. मामला प्रकाश में तब आया जब 13 वर्षीय किशोरी के घरवालों को उसके गर्भवती होने की बात पता चली.
पुलिस के बयान के अनुसार, गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने आगे बताया कि, आरोपी पीर कासिम (50) गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था. हालांकि शुक्रवार को पुलिस ने उसे बनिहाल क्षेत्र से गिरफ्तार कर ही लिया.
Tags
संबंधित खबरें
Khandwa Horror: मध्य प्रदेश के खंडवा में हैवानियत, 90 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप, जांच के लिए SIT गठित
Bengaluru Gang-Rape Case: बेंगलुरु गैंगरेप केस में नया मोड़, आरोपी ने पीड़िता पर लगाया जबरन वसूली का आरोप (Watch Video)
Amit Shah To Visit Jammu-Kashmir: अमित शाह 5 फरवरी से तीन दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर दौरे पर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करेंगे जायजा
Doda Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा में खाई में सेना का वाहन गिरने से 10 जवान शहीद, राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने जताया दुख
\