Pakistan Presidential Elections: पाकिस्तान में 9 मार्च को होगा राष्ट्रपति चुनाव, अब तक फाइनल नहीं हुआ प्रधानमंत्री का नाम!

पाकिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए 9 मार्च को चुनाव होगा. समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 9 मार्च को स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा.

(Photo Credit : Twitter)

इस्लामाबाद, 1 मार्च: पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि देश के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 मार्च को होगा. समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 9 मार्च को स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा.

एक अधिसूचना में कहा गया है कि मतदान संसद भवन और पाकिस्तान की चार प्रांतीय विधानसभाओं में होगा. शेड्यूल के अनुसार, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को 2 मार्च को अपना नामांकन पत्र जमा करना होगा. ईसीपी अधिसूचना के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच 4 मार्च को होगी और उम्मीदवारों की अंतिम सूची 5 मार्च को प्रदर्शित की जाएगी.

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे और पूरी मतदान प्रक्रिया की निगरानी करेंगे.

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) सहित प्रमुख राजनीतिक दलों के गठबंधन ने राष्ट्रपति पद के लिए आसिफ अली जरदारी को अपना उम्मीदवार नामित किया है. जरदारी 2008 से 2013 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\