देश

Pranab Mukherjee Health Update: प्रणब मुखर्जी अभी भी गहरे 'कोमा' में, हालत में कोई सुधार नहीं, जरूरी पैरामीटर स्थिर

सोमवार को आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने अपने बयान में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति की हालात गंभीर बनी हुई है. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी रविवार को सुबह भी गहरे कोमा में हैं और उनके श्वास नली में संक्रमण का इलाज किया जा रहा है.

Pranab Mukherjee Health Update: प्रणब मुखर्जी अभी भी गहरे 'कोमा' में, हालत में कोई सुधार नहीं, जरूरी पैरामीटर स्थिर
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) की स्वास्थ्य स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है, सोमवार को आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल (Army Research and Referral Hospital) ने अपने बयान में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति की हालात गंभीर बनी हुई है. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी रविवार को सुबह भी गहरे कोमा में हैं और उनके श्वास नली में संक्रमण का इलाज किया जा रहा है. अस्पताल ने आगे कहा कि उनके जरूरी पैरामीटर स्थिर हैं और वे वेंटिलेटरी सपोर्ट पर हैं. प्रणब मुखर्जी 2012 से 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे थे.

अस्पताल ने एक बयान में कहा, "प्रणब मुखर्जी की हालत में आज सुबह तक कोई बदलाव नहीं आया है. वह गहरे कोमा में हैं और अभी वेंटिलेटर पर हैं. उनकी हालत स्थिर है. विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा बारीकी से उनकी निगरानी की जा रही है." प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल की तरफ से रोजाना हेल्थ बुलेटिन जारी कर जानकारी दी जा रही है.

ANI का ट्वीट:

पूर्व राष्ट्रपति 14 दिनों से अस्पताल में भर्ती है और ब्रेन सर्जरी के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर है. पूर्व राष्ट्रपति को 10 अगस्त से अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी कोविड-19 की जांच में संक्रमण की पुष्टि भी हुई थी. डॉक्टरों ने बताया कि इसके बाद उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया, जिसका इलाज किया जा रहा है.

19 अगस्त को अधिकारियों ने कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति की स्वास्थ्य स्थिति खराब हो गई थी. 84 साल के पूर्व राष्ट्रपति को मस्तिष्क में खून का थक्का जमने के बाद एक जीवन रक्षक आपातकालीन सर्जरी की गई थी. अस्पताल के अनुसार उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यह पाया गया कि उनके मस्तिष्क में खून का थक्का था जिसके लिए आपातकालीन सर्जरी की गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2020 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).