देश

VIDEO: पीएम मोदी के काफिले में घुसा युवक, पुलिस ने पकड़ा तो खुद को बताया BJP कार्यकर्ता, देखें वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्लीट जैसे ही बाहर निकली उसी समय एक युवक कागज लेकर उधर दौड़ पड़ा. प्रधानमंत्री की फ्लीट की ओर युवक को दौड़ते हुए देखकर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया.

VIDEO: पीएम मोदी के काफिले में घुसा युवक, पुलिस ने पकड़ा तो खुद को बताया BJP कार्यकर्ता, देखें वीडियो
(Photo Credit : Twitter)

वाराणसी, 23 सितंबर: वाराणसी के सिगरा स्थित रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्लीट जैसे ही बाहर निकली उसी समय एक युवक कागज लेकर उधर दौड़ पड़ा. प्रधानमंत्री की फ्लीट की ओर युवक को दौड़ते हुए देखकर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और सिगरा थाने ले गई.

काशी जोन के डीसीपी रामसेवक गौतम ने बताया कि युवक बाबा विश्‍वनाथ के दर्शन करने आया था. वह पीएम की झलक देखना चाहता. वो गलत दिशा में आ गया था. उससे पूछताछ करके उसके पता सत्यापन करने के बाद छोड़ दिया गया है. वह भाजपा का ही सक्रिय कार्यकर्ता था. 'BSP सांसद दानिश अली ने PM मोदी को बोला अपशब्द', बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लगाया आरोप

सूत्रों ने बताया कि सिगरा थाने ले जाकर युवक से पुलिस, एलआईयू और आईबी की अलग-अलग टीमों ने पूछताछ की.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2023 11:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).