त्योहार

Sawan Second Somwar 2026: सावन का आज दूसरा सोमवार, अयोध्या, प्रयागराज समेत अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; VIDEOS

सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर अयोध्या, वाराणसी, हरिद्वार और मुंबई सहित देश भर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-शांति की कामना की.

Sawan Second Somwar 2026: सावन का आज दूसरा सोमवार, अयोध्या, प्रयागराज समेत अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; VIDEOS

Sawan Second Somwar 2026:  पवित्र सावन महीने के दूसरे सोमवार के मौके पर देश के विभिन्न राज्यों में स्थित प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. तड़के सुबह से ही उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत तमाम जगहों के शिवालयों में 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारे गूंज रहे हैं. इस विशेष दिन पर भगवान शिव की आराधना के लिए भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है.

प्रमुख शहरों और मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक केंद्रों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं.अयोध्या में नागेश्वरनाथ मंदिर और सरयू तट पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा-अर्चना की. वहीं, वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा.  यह भी पढ़े:  Sawan Somvar 2026 Messages: शुभ सावन सोमवार! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes के जरिए दें बधाई

अयोध्या में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

प्रयागराज में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

वाराणसी में उमड़ी भीड़

इसके अलावा मुरादाबाद के प्राचीन कामेश्वर महादेव मंदिर और अन्य जनपदों के शिवालयों में भी विधि-विधान के साथ पूजन किया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध गौरी शंकर मंदिर में भी सुबह से भक्तों के आने का सिलसिला जारी है.

अन्य राज्यों और महानगरों में भी दिखा आस्था का सैलाब

महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई के ऐतिहासिक बाबुलनाथ मंदिर मेंबड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करने पहुंचे। उधर, उत्तराखंड के हरिद्वार में दक्षेश्वर महादेव मंदिर और हर की पौड़ी पर गंगा स्नान के बाद शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। सावन के दूसरे सोमवार पर सोम प्रदोष व्रत का संयोग होने के कारण इस बार मंदिरों में आम दिनों की तुलना में अधिक भीड़ दर्ज की जा रही है.

सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए देश के सभी प्रमुख मंदिर परिसरों और कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में जुटे हैं, ताकि दर्शन के लिए आने वाले किसी भी भक्त को असुविधा का सामना न करना पड़े.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2026 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).