Delhi Assembly Election 2025 Results Live Streaming On News 24: बीजेपी करेगी कमबैक या AAP बनाएगी हैट्रिक? दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू, देखें पल-पल की लाइव अपडेट
दिल्ली में सियासी मुकाबले का सबसे बड़ा दिन आ गया है! 8 फरवरी, शनिवार की सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है.
Delhi Assembly Election 2025 Results Live Streaming On News 24: दिल्ली में सियासी मुकाबले का सबसे बड़ा दिन आ गया है! 8 फरवरी, शनिवार की सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. इस बार सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच है, जबकि कांग्रेस भी अपनी साख बचाने की कोशिश कर रही है. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान हुआ था. अब सबकी नजरें चुनाव परिणाम पर हैं. मतगणना की शुरुआत डाक मतपत्रों की गिनती से होगी. इसमें चुनाव ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के डाक मत शामिल होंगे. इसके बाद EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की गिनती शुरू होगी.
दिल्ली चुनाव के नतीजे आप News 24 लाइव पर देख सकते हैं. इसके अलावा वोटों की गिनती के साथ पल-पल की अपडेट आपको hindi.latestly.com पर भी मिलेंगे.
बीजेपी करेगी कमबैक या AAP बनाएगी हैट्रिक?
क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े
इस बार के एग्जिट पोल BJP की वापसी के संकेत दे रहे हैं. कई एग्जिट पोल के मुताबिक, BJP को बहुमत के लिए जरूरी 36 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं, जबकि AAP सत्ता से बाहर हो सकती है. कांग्रेस के खाते में अधिकतम 0-3 सीटें आने का अनुमान है. AAP इस बार लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की उम्मीद कर रही है. 2020 में AAP ने **62 सीटें** जीती थीं, जबकि BJP को 8 सीटें मिली थीं. कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार दो चुनावों से खराब रहा और इस बार भी हालात ज्यादा अलग नहीं लग रहे हैं.
दोपहर तक आ जाएंगे बड़े रुझान!
चुनाव आयोग वोटिंग ट्रेंड्स को लगातार अपडेट करता रहेगा. दोपहर तक यह साफ हो जाएगा कि दिल्ली में सरकार किसकी बनने वाली है. अब देखना ये है कि क्या AAP का जादू चलेगा या दिल्ली की जनता इस बार BJP को मौका देगी!
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2025 08:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

