Delhi Election Result 2025 Live Streaming: Aaj Tak पर लाइव देखें दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे, यहां मिलेगी हर पल की सबसे तेज अपडेट

Aaj Tak Live Delhi Result 2025: देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. शनिवार की यह सुबह दिल्ली की राजनीतिक दिशा तय करेगी. सभी की निगाहें मतगणना केंद्रों पर टिकी हैं, क्योंकि यह तय होगा कि अगले 5 वर्षों तक दिल्ली की सत्ता पर किसका राज होगा. सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में वोटों की गिनती जारी है. चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार दिल्ली में 67% मतदान हुआ है, जो पिछले चुनावों की तुलना में थोड़ा कम है. एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी दिल्ली में स्पष्ट बहुमत हासिल कर सकती है. यदि ऐसा होता है, तो यह 27 साल बाद बीजेपी की दिल्ली में वापसी होगी.