VIDEO: 'मेरे खाते से भरपाई क्यों होगी?' Prayagraj Violence को लेकर पत्रकार के सवाल पर भड़के सांसद Chandra Shekhar Azad, सरकार से की CBI जांच की माांग

प्रयागराज में हुए दंगे और हिंसा के मुआवजे के सवाल पर नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद ने पत्रकारों पर भड़क गए.

Photo- @AjayDwi65357304/X

Chandrashekhar Azad on Prayagraj Violence: प्रयागराज में हुए दंगे और हिंसा के मुआवजे के सवाल पर नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद ने पत्रकारों पर भड़क गए. दरअसल, जब उनसे पूछा गया कि क्या वो इस नुकसान की भरपाई करेंगे तो वो भड़क गए. चंद्रशेखर ने गुस्से में कहा, "मुआवजा मेरे खाते से क्यों होगा? क्या मुख्यमंत्री ने मेरा नाम लिया? पत्रकार भाई सवाल पूछने से पहले सोच लें. हवा में बातें न करें, टीआरपी के लिए कुछ न पूछें. अगर मेरा नाम लिया तो बता दें, नहीं तो मैं आपके खिलाफ FIR दर्ज करा दूंगा."

ये भी पढें: VIDEO: प्रयागराज में भीम आर्मी के 74 कार्यकर्ता गिरफ्तार, चंद्रशेखर आजाद ने झाड़ा पल्ला; परिवारों पर टूटा दुख का पहाड़

पत्रकार के सवाल पर भड़के सांसद चंद्रशेखर आजाद

'मेरे खून का कतरा-कतरा उनके लिए हाजिर है'

उन्होंने आगे कहा, "मैं पहले भी 100 करोड़ की फंडिंग का झूठा आरोप झेल चुका हूं. सहारनपुर जेल में 16 महीने नक्सली होने के आरोप में रह चुका हूं. इन सब झूठे मामलों का मुझे अनुभव है. मैं हमेशा अपने लोगों के साथ खड़ा हूं, मेरे खून का कतरा-कतरा उनके लिए हाजिर है."

आजाद का कहना है कि अगर सरकार को सच्चाई जाननी है तो CBI जांच कराए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए. उन्होंने हिंसा में शामिल दोषियों पर कार्रवाई की मांग की, लेकिन साथ ही यह भी साफ कहा कि बिना जांच के किसी को फंसाना ठीक नहीं है.

प्रयागराज में आखिर क्यों हुई थी हिंसा?

यह बयान उस वक्त आया जब चंद्रशेखर आजाद को कौशांबी में एक रेप पीड़िता के परिवार से मिलने से रोक दिया गया था. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर तनाव बढ़ा और करछना इलाके में हिंसा भड़क गई. गुस्साए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कई वाहन जला दिए और पुलिस पर पथराव भी किया.

आजाद का यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल है और उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा रहा है. जहां एक तरफ प्रशासन दोषियों पर कार्रवाई कर रहा है, वहीं चंद्रशेखर आजाद अपनी अलग ही बात रख रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 3rd ODI Match Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 388 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट, बेन डकेट और जैकब बेथेल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

कल का मौसम: पटना, गया और बेगूसराय सहित पूरे बिहार में 20 जुलाई कैसा रहेगा वेदर, यहां जानें ताजा अपडेट

India vs England, 3rd ODI Match Live Score Update: लॉर्ड्स में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड