देश

EVM से चुनाव की जिद पर क्यों अड़ी है BJP? एलन मस्क को मिला अखिलेश यादव का साथ, भाजपा से पुछे तीखे सवाल

एलन मस्क के बयान को समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव का साथ मिला है. अखिलेश ने भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि- ‘आज जब विश्व के कई चुनावों में EVM को लेकर गड़बड़ी की आशंका ज़ाहिर की जा रही है, तो फिर EVM के इस्तेमाल की ज़िद के पीछे की वजह क्या है, ये बात भाजपाई साफ़ करें.

EVM से चुनाव की जिद पर क्यों अड़ी है BJP? एलन मस्क को मिला अखिलेश यादव का साथ, भाजपा से पुछे तीखे सवाल

भारत में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के इस्तेमाल को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं. अब इस बहस में दुनिया के सबसे अमीर अमीर शख्स एलन मस्क भी शामिल हो गए हैं. टेस्ला और स्पेसएक्स के चीफ एलन मस्क ने ईवीएम के हैकिंग की आशंका जताते हुए इसे न इस्तेमाल करने की सलाह दी है. मस्क की यह टिप्पणी दुनिया भर में ईवीएम की सुरक्षा को लेकर बढ़ती बहस के बीच आई है.

अब एलन मस्क के बयान को समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव का साथ मिला है. अखिलेश ने भी सवाल खड़ा  करते हुए कहा कि- ‘टेक्नॉलजी’ समस्याओं को दूर करने के लिए होती है, अगर वही मुश्किलों की वजह बन जाए, तो उसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए. आज जब विश्व के कई चुनावों में EVM को लेकर गड़बड़ी की आशंका ज़ाहिर की जा रही है और दुनिया के जाने-माने टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स EVM में हेराफेरी के ख़तरे की ओर खुलेआम लिख रहे हैं, तो फिर EVM के इस्तेमाल की ज़िद के पीछे की वजह क्या है, ये बात भाजपाई साफ़ करें. आगामी सभी चुनाव बैलेट पेपर (मतपत्र) से कराने की अपनी माँग को हम फिर दोहराते हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2024 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).