ओपी राजभर का बेतुका बयान, कहा- UP में हमारी सरकार बनी तो बाइक पर 3 लोग बैठ सकेंगे, नहीं तो ट्रेनों का करेंगे चालान
ओम प्रकाश राजभर (Photo Credits Instrgram)

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar) ने कहा "एक ट्रेन में 70 सीटों पर 300 यात्रियों को ले जाया जाता है और चालान नहीं होता है… अगर 3 लोग बाइक चलाते हैं तो चालान क्यों होता है? जब हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो एक बाइक पर 3 लोग फ्री में सफर कर सकेंगे, नहीं तो जीपों/ट्रेनों का चालान कर देंगे." कभी सत्तारूढ़ बीजेपी की सहयोगी रही एसबीएसपी इस बार समजवादी पार्टी के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ रही है.