West Bengal Lok Sabha Election 2024 Result LIVE: पश्चिम बंगाल में शुरूआती रुझानों में NDA की आंधी, TMC ने 12 और कांग्रेस गठबंधन ने दो सीटों पर बनाई बढ़त
(Photo Credits File)

West Bengal Lok Sabha Election 2024 Result: पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई हैं. पश्चिम बंगाल की 22 सीट पर बीजेपी आगे चल राइ है. जबकि, कांग्रेस गठबंधन दो और तृणमूल कांग्रेस ने 12 सीटों पर बढ़त बना ली. पश्चिम बंगाल के करोड़ों लोगों की नजरें चुनाव परिणामों पर टिकी हैं तो वहीं कुल 507 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा. पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव 2024 में करीब 6.03 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है. पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट पर सबकी नजरें होंगी. टीएमसी की टिकट पर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं. बीजेपी ने एसएस अहलूवालिया को मैदान में उतारा हैं.