WB Assembly Elections 2021: बीजेपी ने जारी की 148 उम्मीदवारों की नई लिस्ट, मुकुल राय इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है. बीजेपी की ओर से जारी की गई इस नई लिस्ट में पांचवे, छठे, सातवे और आठवे चरण के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. गुरुवार को 148 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय कृष्णानगर उत्तर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में होंगे.

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय (Photo Credits: PTI)

West Bengal Assembly Elections 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है. बीजेपी की ओर से जारी की गई इस नई लिस्ट में पांचवे, छठे, सातवें और आठवें चरण के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. गुरुवार को 148 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय (Mukul Roy) कृष्णानगर उत्तर (Krishnanagar Uttar) विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में होंगे. यहां उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवार कौशानी मुखर्जी (Kaushani Mukherjee) से होगा.

बीजेपी ने हाबरा से राहुल सिन्हा, रायगंज से कृष्णा कल्याणी, करीमपुर से समरेंद्र नाथ घोष, भाटपारा से पवन सिंह, बैरकपुर से डॉ. चंद्रमणि शुक्ला, दम दम उत्तर से डॉ. अर्चना मजूमदार, कुमारगंज से मानिक सरकार, केतुग्राम से मथुरा घोष को उम्मीदवार बनाया है. यह भी पढ़ें- WB Assembly Elections 2021: क्या बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढहा पाएंगे पीएम मोदी और अमित शाह?

यहां देखें पूरी लिस्ट-

बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान होने हैं. पहले चरण के लिए 27 मार्च, दूसरे चरण के लिए 1 अप्रैल , तीसरे चरण के लिए 6 अप्रैल, चौथे चरण के लिए 10 अप्रैल, पांचवे चरण के लिए 17 अप्रैल, छठे चरण के लिए 22 अप्रैल, सातवें चरण के लिए 26 अप्रैल और आठवे व अंतिम चरण के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 2 मई को होगी और नतीजे भी इसी दिन सामने आएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\